{"_id":"648b6a1d2d8c730fc50c4ff6","slug":"theft-of-eight-lakhs-from-the-contractors-house-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-4296-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ठेकेदार के मकान से आठ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ठेकेदार के मकान से आठ लाख की चोरी
विज्ञापन
दिन-दहाड़े चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में नवादा रोड पर चोरों ने दिन-दहाड़े एक ठेकेदार के मकान के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। करीब आठ लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
नवादा रोड स्थित कालीपुरा कालोनी निवासी शहजाद ठेकेदार हैं। बुधवार को वह मकान पर ताला लगाकर परिवार के साथ रिश्तेदारी में चले गए थे। शाम को वापिस लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। ठेकेदार ने बताया कि उसकी दो बेटियों की शादी होनी है। इसके लिए जेवरात बनवाए थे। घर की अलमारी में पांच लाख के जेवरात और ढाई लाख की नकदी रखी थी। चोरों ने नकदी और जेवरात पर चोरी कर लिए।
सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शहजाद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द चोरों को पकड़कर सामान बरामद कर लिया जाएगा।