फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The youth was shifted, his family members are also missing

Saharanpur News: युवक को किया शिफ्ट, परिजन भी लापता

Thu, 22 May 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 22 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The youth was shifted, his family members are also missing
सहारनपुर/देवबंद। देवबंद में फ्लाईओवर से नीचे कूदने वाले प्रेमी-युगल का मामला संवेदनशील होता दिखाई दे रहा है। किशोरी का मंगलवार रात पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार किया गया, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर जिला अस्पताल में उपचाराधीन हर्षित को पुलिस ने किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया। वहीं, हर्षित के परिजनों का भी कोई अता-पता नहीं है। लखनौती निवासी हर्षित के खिलाफ 12 मई को पड़ोसी गांव निवासी एक किशोरी के अपहरण का केस दर्ज हुआ था, तभी से दोनों घर से बाहर थे। मंगलवार शाम दोनों कार से आ रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वह पुल से नीचे कूद गए थे। इसमें किशोरी की मौत हो गई थी, जबकि हर्षित का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का रात के समय ही उसके परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उधर, किशोरी के अंंतिम संस्कार से पहले ही जिला अस्पताल में भर्ती हर्षित को पुलिस ने किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट करा दिया, जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
विज्ञापन

हर्षित के परिवार में उसकी मां और बहन है। उनका भी कोई अता-पता नहीं है। मकान पर ताला लगा हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि हर्षित और किशोरी की पढ़ाई के दौरान मुलाकात हुई थी। करीब तीन साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। छह माह पहले भी वह किशोरी को ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed