{"_id":"61ddc72ab27d702e3c2ba398","slug":"the-youth-of-the-district-are-holding-the-flag-of-success-in-the-field-of-sports-and-education-saharanpur-news-mrt5730625104","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल और शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ रहे जिले के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल और शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ रहे जिले के युवा
विज्ञापन
कुशाग्र
- फोटो : SAHARANPUR
खेल और शिक्षा क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ रहे जिले के युवा
सहारनपुर। जिले के युवा वेट लिफ्टिंग, निशानेबाजी से लेकर बैडमिंटन और शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड रहे हैं। इनमें बेटियां किसी भी स्तर पर बेटों से कम साबित नहीं हो रही हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर जिले के ऐसे होनहारों के बारे में एक रिपोर्ट
वेट लिफ्टिंग में दगडोली का अभिषेक लहरा रहा परचम
नागल क्षेत्र के गांव दगडोली कि किसान रामगोपाल वालिया का बेटा अभिषेक वालिया वेट लिफ्टिंग में प्रतिभा का परचम लहरा रहा है। अभिषेक ने वर्ष 2016 में कस्बे के स्वामी वेटलिफ्टिंग सेंटर पर कोच सुनील स्वामी के नेतृत्व में प्रैक्टिस शुरू की थी। इसी साल यूथ में चंदौली बनारस खेलते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वर्ष 2017 में इलाहाबाद में आयोजित स्टेटस स्कूल में गोल्ड मेडल जीता। इसी साल नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में हैदराबाद में सिल्वर मेडल, 2018 में जूनियर ओपन स्टेट मोदीनगर में गोल्ड, इसी वर्ष नागपुर नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य, 2019 में बिहार में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने के साथ ही 126 किलो भार उठाकर स्नैच में रिकॉर्ड बनाया। 2020 में खेलो इंडिया गुवाहाटी आसाम में गोल्ड मेडल प्राप्त करते हुए एक बार फिर स्नैच में रिकॉर्ड बनाया। अभिषेक ने बताया कि उसका सपना सीनियर नेशनल अवार्ड जीतना है।
लड़कियों के लिए रोल माडल बनीं अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान वर्णिका
गंगोह के गांव बीरा खेड़ी निवासी किसान राजपाल सिंह की बेटी वर्णिका चौधरी यूपी महिला टीम अंडर 19 की उप कप्तान है। बचपन से ही होनहार वर्णिका का चयन पहले अंडर 16 टीम के लिए हुआ था। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा। गंगोह के विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षित वर्णिका का सपना भारतीय महिला टीम में खेलना है। ताकि वह अपनी टीम में महत्वपूर्ण योगदान देकर देश के लिए वर्ल्ड कप ला सके। वर्णिका कहती है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। छोटे गांव की वर्णिका ने अब तक की उपलब्धियों से यह साबित भी किया है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज दौरे पर गई क्रिकेट टीम का हिस्सा है बेरखेडी का वासु
गंगोह के गांव बेरखेड़ी हिंदू निवासी सुनील कुमार का 18 वर्षीय बेटा वासु भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम का हिस्सा है। वह टीम में बतौर तेज गेंदबाज शामिल हैं। पिता सुनील ने बताया कि पहले वासु का चयन यूपी की अंडर 19 टीम में हुआ था। इसके बाद उसने अपनी प्रतिभा के बल पर देश की अंडर 19 टीम में जगह बनाई। फिलहाल वासु वेस्टइंडीज में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने टीम के साथ वहां गया हुआ है। सुनील को उम्मीद है कि एक दिन वासु भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश को वर्ल्ड कप दिलाने में अपना योगदान देगा।
शूटिंग में नाम रोशन कर रहा निशांत
बलदेव सिंह शूटिंग एकेडमी के शूटर निशांत मलिक ने 44 वीं स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में 480 में से 380 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल कर देवबंद का नाम रोशन किया है। निशांत मलिक ने बताया कि वह रोजाना आठ घंटे अभ्यास करता है। शरीर को फिट रखने के लिए शाम के समय दौड़ लगाने के साथ योगासन व प्राणायाम भी करता है। हाल ही में अजमेर में हुई छह प्रदेशों की शूटिंग प्रतियोगिता में 400 में से 392 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। बिजनौर और मुजफ्फरनगर में हुई चैंपियनशिप में भी वह चैंपियन रहा है। निशांत इंटरनेशनल खेलों में प्रतिभाग करने के लिए तैयारी में जुटा है।
हर्षा ने बीएड में विश्वविद्यालय टाप कर किया नाम रोशन
सहारनपुर के पवन विहार कालोनी निवासी रवि सेठ की होनहार बेटी हर्षा सेठ ने बीएड में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को टाप किया है। छुटमलपुर के रसूलपुर कलां स्थित महावीर इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज से शैक्षिक सत्र वर्ष 2019-21 में बीएड करने वाली हर्षा को विश्वविद्यालय के गत 22 दिसंबर को संपन्न हुए 33 वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि ने स्वर्ण पदक और डिग्री देकर सम्मानित किया है।
हौसले के आगे दिव्यांगता भी हारी
गंगोह के मोहल्ला छत्ता स्थित शिव चौक निवासी चिकित्सक डॉ. अरुण शर्मा और प्रधानाचार्य नीरा शर्मा के 20 वर्षीय बेटे कुशाग्र शर्मा ने मूक बधिर होने के बावजूद ताईवान में संपन्न हुए दिव्यांग वर्ल्ड कप में बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीत कर देश का नाम रोशन किया है। अरुण शर्मा बताते हैं कि उनका बेटा अब तक प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 14 पदक जीत चुका है। उसने लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज से बैडमिंटन की बारीकियों को सीखा। उसका सपना ओलंपिक में पदक जीतना है।

हर्षा सेठ- फोटो : SAHARANPUR

निशांत मलिक- फोटो : SAHARANPUR

क्रिकेटर वासु- फोटो : SAHARANPUR

वर्णिका चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

विजय कुमार- फोटो : SAHARANPUR

अभिषेक वालिया- फोटो : SAHARANPUR