फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The working procedure was explained to the girl students by taking them on a tour of banks and post offices.

Saharanpur News: छात्राओं को बैंक और डाकघरों का भ्रमण कराते हुए समझाई कार्यप्रणाली

Tue, 30 Sep 2025 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
The working procedure was explained to the girl students by taking them on a tour of banks and post offices.
साढ़ौली कदीम/नानौता/ मिर्जापुर/नकुड़/ छुटमलपुर/गंगोह। जिले के देहात की शिक्षण संस्थाओं में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। इस दौरान छात्राओं को बैंक और डाकघरों का भ्रमण करा वहां की कार्यप्रणाली समझाई गई।
विज्ञापन


साढ़ौली कदीम के पब्लिक इंटर कॉलेज साढ़ौली कदीम में ग्रामीण न्यायालय बेहट के न्यायाधीश शक्ति सिंह ने कहा कि सभी छात्र अपने अधिकारों, सुरक्षा और संरक्षण को लेकर जागरूक रहें। इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन की जानकारी दी। नानौता के गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क और विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर एवं महिला उपनिरीक्षक कुमारी दीक्षा द्वारा गांव जाटोवाला के नेशनल पब्लिक स्कूल में डिजिटल अरेस्टिंग और अफवाहों के प्रति जागरूक किया। बड़गांव में एसआई दीक्षा व महिला कांस्टेबल संगीता ने आदर्श इंटर कॉलेज की बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकुड़ के केएलजीएम इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नगर के भारतीय स्टेट बैंक की कृषि शाखा का भ्रमण किया। शाखा प्रबंधक ने छात्राओं को बैंक में खाता खोलने, एटीएम कार्ड के प्रयोग, रुपये जमा करने और धन निकासी आदि की विस्तृत जानकारी दी। उधर, मिशन शक्ति के तहत गांव फतेहपुर जट में कार्यक्रम आयोजित कर कोतवाल संतोष त्यागी ने महिलाओं को महिला हेल्प लाइन नंबरों व साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए।

छुटमलपुर के एएचपी इंटर कालेज की छात्राओं को पंजाब नेशनल बैंक का भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने पैसे जमा करने, निकालने और चेक जमा करने के तरीकों की जानकारी ली। गंगोह हिंदू राष्ट्रीय इंटर कालेज गंगोह की छात्राओं को बैंक व डाकघर का भ्रमण कराया गया। वहां कर्मचारियों ने कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। एनसीसी प्रभारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य विजय कुमार और एनएसएस प्रभारी अरुण धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed