फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The work of undergrounding the line on Smart Road was stopped

Saharanpur News: स्मार्ट रोड पर लाइन भूमिगत करने का कार्य बंद मिला

Sat, 19 Aug 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
The work of undergrounding the line on Smart Road was stopped
-स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सीईओ ने किया निरीक्षण, दस अगस्त तक पूरा होना था कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत महानगर में तैयार की जा रही स्मार्ट रोड पर विद्युत लाइन भूमिगत करने का कार्य बेहद धीमा है। कार्यों की प्रगति जानने के लिए निरीक्षण करने पहुंची स्मार्ट सिटी सहारनपुर की सीईओ/नगरायुक्त गजल भारद्वाज को मौके पर ना तो लेबर मिली न ही इंजीनियर। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गजल भारद्वाज ने शनिवार की सुबह अंबाला रोड का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था आरसीसी द्वारा कराए जा रहे डिवाइडर के निर्माण के कार्य की गति धीमी मिली, जबकि फुटपाथ का कार्य अभी शुरू ही नहीं किया गया है। इस पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को दीपावली से पहले सड़क निर्माण का समस्त कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह मंडी समिति रोड पर पहुंची। विद्युत निगम द्वारा कारगिल गेट और आली की चुंगी पर किए जा रहे विद्युत लाइन भूमिगत का कार्य भी धीमा मिला। जबकि यह कार्य दस अगस्त तक पूर्ण किया जाना था। मौके पर विद्युत विभाग की लेबर और साइट इंजीनियर भी नहीं मिले।
विज्ञापन

चिलकाना रोड पर भी कार्य की गति धीमी मिली। इस पर विद्युत निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर नाराजगी व्यक्त की गई और कार्य तेजी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यदि कार्य में विलंब होता है तो कार्रवाई होगी। उन्होंने बेहट रोड पर भी नाला व सड़क निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था आरसीसी को कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सहारनपुर के डीजीएम सिविल दिनेश सिंघल, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर शिवेद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed