फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The work of making ramp in SBD district hospital is hanging in balance, patients are troubled

Saharanpur News: अधर में लटका एसबीडी जिला अस्पताल में रैंप बनाने का काम, मरीज परेशान

Fri, 20 Jun 2025 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The work of making ramp in SBD district hospital is hanging in balance, patients are troubled
एसबीडी जिला अस्पताल में बन रहा रैंप। 
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में लाखों रुपये खर्च कर बनाया जा रहा रैंप अधर में लटक गया है। निर्माण कार्य अधूरा होने से मरीजों को वार्डों में भर्ती होने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीढि़यों से तीमारदार अपने मरीज को पीठ पर लेकर जा रहे हैं। काम महीनों से ठप होने के बावजूद अस्पताल प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी और वार्डों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इमरजेंसी में भी दिनोंदिन मरीज बढ़ रहे। मरीजों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए पिछले साल अस्पताल में रैंप बनाने का काम शुरू हुआ था। यह रैंप सर्जिकल वार्ड के सामने बन रहा है, जो मेडिकल वार्ड, ईएनटी वार्ड में जाता है।
विज्ञापन

पिलर खड़े कर दिए गए, जिनमें सरिए दिखाई दे रहे। रैंप बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि मरीजों को स्ट्रेचर से वार्ड तक पहुंचाया जा सके, लेकिन पिछले कई महीने से रैंप निर्माण का काम ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी और इमरजेंसी में चिकित्सकों को दिखाने के बाद मेडिकल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में व्हील चेयर तो है, लेकिन मरीज को जब दाखिल किया जाता है तो उनको पीठ पर उठाकर ही कमरों तक लेकर जाना पड़ता है।

-- फैक्ट फाइल
- अस्पताल में बेड - 320
- ओपीडी में मरीज - एक हजार से अधिक
- इमरजेंसी में मरीज - 150 से अधिक
- सीटी स्कैन - 30 से 35
- डायलिसिस - 33
(नोट : यह आंकड़ा प्रतिदिन का है।)
फिलहाल अस्पताल में सर्जिकल वार्ड के सामने रैंप निर्माण कार्य रुका हुआ है। इस संबंध में शासन को अवगत कराया जा चुका है। शासन से जो भी आदेश मिलेंगे, उसके आधार पर काम शुरू होगा। - डॉ. सुधा रानी, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed