फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The work has not been completed even in one and a half months, the city is facing traffic jams

Saharanpur News: डेढ़ महीने में भी पूर्ण नहीं हुआ काम, जाम से जूझ रहा शहर

Sat, 15 Feb 2025 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:18 PM IST
विज्ञापन
The work has not been completed even in one and a half months, the city is facing traffic jams
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। हकीकतनगर में सीवर लाइन बिछाने का काम डेढ़ महीने में भी पूर्ण नहीं हो सका है, जबकि इसके लिए एक महीने का समय मांगा गया था। नतीजा यह है कि मार्ग बंद होेने से लोग जाम से जूझ रहे हैं। अधिकारियों ने मंगलवार यानी 18 फरवरी तक मार्ग खुलने की उम्मीद जताई है।
सीएम ग्रिड योजना के तहत कलक्ट्रेट से हकीकतनगर, आईएमए भवन, सदर कोतवाली को होते हुए दिवानी कचहरी तिराहे तक स्मार्ट रोड विकसित की जानी है। पहले चरण में सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। कार्य 27 दिसंबर 2024 को शुरू किया गया था। सीवर लाइन डालने के लिए एक महीना लगने की बात कही गई थी। तब से हकीकतनगर मार्ग पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन

यातायात का पूरा भार दिवानी तिराहे पर है। दिल्ली रोड से आने वाले और दिल्ली रोड की ओर जाने वाले सभी वाहन इसी तिराहे से होकर गुजर रहे हैं। इसकी वजह से डेढ़ महीने से जाम की स्थिति बनी हुई है। डेढ़ महीना बीत चुका है, लेकिन कार्यदायी संस्था अभी तक सीवर लाइन डालने का काम पूर्ण नहीं कर सकी है। इसमें अभी भी कई दिन लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed