फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The women surrounded the police station for the arrest of the killers

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को महिलाओं ने किया थाने का घेराव

Sat, 11 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The women surrounded the police station for the arrest of the killers
बड़गांव थाने पर हंगामा करती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। पांच दिन बाद भी विकास हत्याकांड में एक भी गिरफ्तारी नहीं होने से क्षुब्ध पीड़ित परिवार की महिलाओं ने थाने पर पुलिस का घेराव कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। थानाध्यक्ष ने हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कर वापस भेजा।
विज्ञापन

बता दें कि बीते मंगलवार गांव सूभरी में जमीन के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में विकास पुत्र बाबूराम की गोली लगने से मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने अपने ही बड़े भाई रामपाल सिंह व उसके दो बेटे राहुल व मनीष को नामजद कर तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या प्रकरण को पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध मृतक की मां कृष्णा व पत्नी रीना ने शनिवार को अन्य महिलाओं के साथ थाना पहुंच थानाध्यक्ष का घेराव किया। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि समय रहते पुलिस इस मामले में कार्रवाई करती तो विकास की जान नहीं जाती।
विज्ञापन

हंगामा कर रही पीड़ित महिलाएं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी रही। घंटों बाद थानाध्यक्ष सोवीर नागर ने पीड़ित महिलाओं को हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर उन्हें किसी तरह शांत किया। इसके बाद महिलाएं गांव लौट गई। उधर, थानाध्यक्ष सोवीर नागर का कहना है कि पुलिस गहनता से घटना की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed