फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The winter shivered, the mercury rose to 3.2 degrees Celsius

सर्दी ने छुड़ाई कंपकंपी, पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस हुआ

Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The winter shivered, the mercury rose to 3.2 degrees Celsius
सहारनपुर में सुबह छाया रहा कोहरा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार की रात इस सीजन की अभी तक की सबसे ठंडी रात रही, जिसमें न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नतीजा यह रहा कि बृहस्पतिवार की सुबह ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक घना कोहरा छाया रहा। ऐसे में सड़क यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

दिसंबर माह चल रहा है। सहारनपुर में 15 दिसंबर से 15 जनवरी का समय सबसे अधिक ठंड का माना जाता है। ऐसे में इस बार भी 15 दिसंबर यानी बुधवार से ठंड ने असर दिखाया। बुधवार की शाम से ही ठंड बढ़ने लगी थी। रात में ठंड की वजह से लोग परेशान रहे। खासकर सड़कों पर रहने वालों पर बुधवार की रात मुश्किल गुजरी। जो न्यूनतम तापमान एक दिन पहले 4.4 डिग्री सेल्सियस था, वह बुधवार की रात गिरकर 3.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान भी एक दिन पहले 22.5 डिग्री सेल्सियस था, जो 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी के साथ अब कोहरा भी असर दिखाने लगा है। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रहा, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। दिन में भी सूरज कम समय ही दिखाई दिया। सुबह ग्यारह बजे के बाद आसमान में बादल घिर कर आने से सूरज के दर्शन नहीं हुए। ऐसे में दिन में भी ठिठुरन बरकरार रही।
विज्ञापन

बुजुर्गों और बच्चों का रखे ख्याल
सहारनपुर। बढ़ती सर्दी में बुजुर्गों और बच्चों का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा का कहना है कि बुजुर्ग और बच्चे जल्दी सर्दी की चपेट में आते है। वे घर में ही रहे। बाहर निकलते समय सर्दी से बचाव को पर्याप्त कपड़े पहने। ह्दय रोगी का अपना ध्यान रखे। कोहरे और शीत लहर में सुबह की सैर से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरा जलाकर सेंकते मिले लोग
बुधवार की रात ठंड से राहत पाने के लिए सड़कों और फुटपाथ पर रात गुजारने वाले लोग कचरा और पुराने कपड़े जलाकर ठंड दूर करने का प्रयास करते नजर आए। कोर्ट रोड पुल और जीपीओ रोड पर कई जगह लोग इस तरह के अलाव जलाकर सेकते मिले।
पूरी तरह शुरू नहीं हुए रैन बसेरे और अलाव
लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर निगम प्रत्येक वर्ष स्थायी रैन बसेरों के साथ ही अस्थायी रैन बसेरे भी बनाता है। इसके अलावा शहर में प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की भी व्यवस्था की जाती है। मगर नगर निगम अभी तक ठोस व्यवस्था नहीं कर सका है। जनमंच की बगल में और कमेला कॉलोनी में दो स्थायी रैन बसेरे पहले से संचालित हैं। अस्थायी के लिए अभी कोई तैयारी नहीं है। अलाव भी 15 दिसंबर से सात जगहों पर शुरू किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि 19 दिसंबर से अलाव पूरी तरह चालू हो जाएंगे।
एक सप्ताह का तापमान
तिथि----------न्यूनतम तापमान------अधिकतम तापमान
16 दिसंबर----3.2 डिग्री सेल्सियस----20.5 डिग्री सेल्सियस
15 दिसंबर----4.4 डिग्री सेल्सियस----22.5 डिग्री सेल्सियस
14 दिसंबर----06 डिग्री सेल्सियस-----22 डिग्री सेल्सियस
13 दिसंबर----7.2 डिग्री सेल्सियस----22.5 डिग्री सेल्सियस
12 दिसंबर----6.6 डिग्री सेल्सियस----23 डिग्री सेल्सियस
11 दिसंबर----6.4 डिग्री सेल्सियस----23.5 डिग्री सेल्सियस
10 दिसंबर----7.8 डिग्री सेल्सियस----23.2 डिग्री सेल्सियस
नगर निगम के दोनों रैन बसेरे पहले से संचालित हैं, जिनमें लोग जा नहीं रहे हैं। निगम के कर्मचारी रात में सड़कों पर सोने वालों को उठाकर रैन बसेरे में जाने को कहते हैं, मगर लोग नहीं जाते हैं। 15 दिसंबर से सात जगहों पर अलाव शुरू किए गए हैं। 19 दिसंबर से सभी प्रमुख स्थलों पर अलाव जलेंगे।

दिनेश यादव, उप नगरायुक्त।

सहारनपुर के कोर्ट रोड़ पुल रात में खाली पड़ी रोड पर कपड़े जला कर आग के साथ रात गुजारता व्यक्ति

सहारनपुर के कोर्ट रोड़ पुल रात में खाली पड़ी रोड पर कपड़े जला कर आग के साथ रात गुजारता व्यक्ति- फोटो : SAHARANPUR

कोहरे में स्कूल जाते बच्चे

कोहरे में स्कूल जाते बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed