{"_id":"67b0b76ca0367aa70005badf","slug":"the-weather-took-a-turn-clouds-kept-moving-throughout-the-day-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-142686-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मौसम ने ली करवट, दिनभर रही बादलों की चहलकदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मौसम ने ली करवट, दिनभर रही बादलों की चहलकदमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही रही। आसमान में बादल छाने से कई दिनों बाद दिन में सर्दी का अहसास हुआ। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहेंगे।
पिछले कई दिनों से सुबह व शाम के समय सर्दी का अहसास हो रहा था। दिन के समय मौसम कुछ गर्म रहा। ऐसे में लोगों ने गर्म कपड़ों को रख दिया था, लेकिन शनिवार को मौसम ने अचानक पलटी मारी। लोग गर्म कपड़े पहने हुए नजर आए।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग की माने आने वाले कुछेक दिनों में मौसम के ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।