फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The weather became pleasant due to drizzle and wind in the afternoon

Saharanpur News: दोपहर में बूंदाबांदी और हवा चलने से मौसम हुआ सुहावना

Sun, 17 Sep 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to drizzle and wind in the afternoon
-सीवर आदि के लिए खोदी गई सड़कों पर हुआ कीचड़, नागरिक परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। दोपहर के समय हुई बूंदाबांदी और हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया। इसका असर तापमान पर भी पड़ा। शाम के समय भी हल्की बूंदाबांदी जारी थी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश का अनुमान जताया है।
शनिवार की सुबह आसमान में हल्के बादल थे, लेकिन धूप निकली हुई थी। लेकिन 10:30 बजे दक्षिण क्षेत्र से काली घटाएं उठकर आईं और 11 बजे तक आसमान पूरी तरह बादलों से ढक गया। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई बूंदाबांदी और हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन दूसरी ओर यही बूंदाबांदी लोगों के लिए समस्या का कारण बन गई। नेहरू मार्केट और प्रताप मार्केट में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, जिसके लिए सड़क को खोदकर छोड़ा गया है। यहां बूंदाबांदी के कारण कीचड़ हो गया, जिसकी वजह से राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

आईएमए भवन के सामने सड़क का एक हिस्सा अचानक से धंस गया, जिसमें करीब चार फीट गहरा गड्ढा बन गया। यहां यातायात पुलिस ने बैरीकेडिंग कर राहगीरों को बचाने का काम किया। बारिश के कारण शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने रविवार को बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed