{"_id":"62acbcfd0c0a130b8e2d74ba","slug":"the-watchman-was-shot-in-the-pheasant-nagar-panchayat-saharanpur-news-mrt5932709135","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीतरों नगर पंचायत में चौकीदार को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीतरों नगर पंचायत में चौकीदार को गोली मारी
विज्ञापन
तीतरो में बदमाशों द्वारा घायल किया गया चौकीदार
- फोटो : SAHARANPUR
तीतरों (सहारनपुर)। नगर पंचायत कार्यालय पर पहरेदारी कर रहे चौकीदार को बदमाशों ने धारदार हथियारों हमला किया और गोली मार दी। अचेत अवस्था में उसे मृत समझ कर बदमाश फरार हो गए। एक कर्मचारी की सूचना पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी व पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
तीतरों के मोहल्ला अफगानान कला निवासी फैसल (35) पुत्र नसरू नगर पंचायत कार्यालय में बतौर चौकीदार के रूप में तैनात है। परिसर के अंदर पहरेदारी के दौरान बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे बदमाशों ने उसे धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया और गोली मार दी। इसके बाद बदमाश उसे मृत समझ कर फरार हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे जलकल विभाग में नियुक्त नगर पंचायत के अस्थायी कर्मचारी सुरेश ने उसके कराहने की आवाज सुनी तो उसने अंदर जाकर देखा। वहां चौकीदार खून से लथपथ जमीन पर मरणासन्न हालत में पड़ा था। उसके कंधे में गोली लगी थी। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी घाव थे। कर्मचारी ने मामले की सूचना अस्थायी कार्यालय में सो रहे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अलकेंद्र सिंह को दी। पुलिस को भी खबर दी गई। अलकेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को बेसुध अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया।
चौकीदार को गोली लगने की सूचना पर चेयरमैन मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रवेश कुमार का कहना है अभी तक घायल कर्मचारी के बयान नहीं लिए जा सके हैं। प्रथम दृष्टया मामला लूट का न होकर रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के हरेक पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।