फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The voter-to-population ratio has declined due to a drop of nearly 275,000 voters.

Saharanpur News: पौने तीन लाख वोटर घटने से घटा मतदाता जनसंख्या अनुपात

Sat, 25 Apr 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The voter-to-population ratio has declined due to a drop of nearly 275,000 voters.
सहारनपुर। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद ईपी रेशियो (मतदाता जनसंख्या अनुपात)में गिरावट हुई है। इस रेश्यो से पता चलता है कि जनसंख्या के सापेक्ष कितने लोग मतदाता हैं। दस अप्रैल को जारी एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची में जिले का ईपी रेश्यो 55.20 फीसदी है, जो मानक से कम है।
विज्ञापन

जिले में एसआईआर के तहत 27 अक्तूबर 2025 को मतदाता सूची चुनाव आयोग ने फ्रीज की थी। उस समय जिले में ईपी रेश्यो 61.66 फीसदी था। इसका मतलब था कि जिले की 61.66 फीसदी आबादी वोटर के रूप में पंजीकृत हैं। इसके बाद जिलेभर की सातों विधानसभा सीटों पर एसआईआर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इसके तहत 4.32 लाख मतदाताओं को एएसडी लिस्ट में शामिल होने के चलते सूची से हटा दिया गया। इससे मतदाताओं की संख्या 26.42 लाख से घटकर 22.10 लाख रह गई। इसके बाद अनमैप्ड और तार्किक त्रुटि वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान करीब सात हजार मतदाता अयोग्य पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 1.55 लाख मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए। 27 अक्तूबर 2025 के सापेक्ष दस अप्रैल को जारी हुई सूची में पौने तीन लाख वोटर कम हुए हैं, जबकि ड्राफ्ट मतदाता सूची के मुकाबले वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ। दस अप्रैल को जारी सूची के तहत जिले की सातों विधानसभा में 23.65 लाख मतदाता है।

इन सबके बाद भी ईपी रेश्यो में गिरावट आई। सबसे अधिक सहारनपुर देहात के आमजन वोटरों के रूप में सूची में पंजीकृत है। यहां पर 59 फीसदी आमजन वोटर बने हैं। सबसे कम गंगोह के 53.34 फीसदी आमजन वोटर है। चुनाव आयोग के मानक के अनुसार आबादी की 62 फीसदी जनसंख्या वोटर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed