फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The victim identified the thieves, the police sent two innocent people to jail

पीड़ित ने की चोरों की शिनाख्त, पुलिस ने दो बेकसूर भेजे जेल

Sat, 16 Jul 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The victim identified the thieves, the police sent two innocent people to jail
सहारनपुर। बेहट क्षेत्र में किसान के खेत से चोरी हुए ट्रांसफार्म के सामान के मामले में पीड़ित ने आरोपियों की शिनाख्त कर ली, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बजाए दो बेकसूर लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जो उनको धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी आरोपी और दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव मांडला निवासी किसान राजकुमार का कहना है कि गांव लंढौरा जुनारदार निवासी तीन लोगों ने उनके खेत में नलकूप पर लगे ट्रांसफार्मर से तीन जून की रात सामान चोरी कर लिया है। इसी तरह पड़ोसी किसान हरपाल के ट्रांसफार्मर से भी सामान चोरी किया गया। पुलिस ने मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया। उन्होंने खुद खोजबीन की तो पता चला कि लंढौरा जुनारदार निवासी तीन लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों के घर पर ट्रांसफार्मर से चोरी किया सामान भी रखा हुआ मिला। इस संबंध में उन्होंने आरोपियों से बात की तो जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया, लेकिन दरोगा ने आरोपियों को पकड़ने बजाए क्षेत्र के दो लोगों को गिरफ्तार कर ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करने के आरोप में फंसा दिया, जबकि यह दोनों लोग निर्दोष हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने दरोगा से सांठगांठ की है। इसी वजह से पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही है। एसएसपी डॉ. विपिन टाडा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर दरोगा की लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed