{"_id":"5786890e4f1c1b124b13df75","slug":"the-two-hour-motorway-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे जाम रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे जाम रहा हाईवे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद नगर में बुधवार को निर्माणाधीन सड़क के बीच में ट्रक फंस जाने से सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
आलम यह था कि पांच-सात मिनट का सफर घंटों में जाकर पूरा हुआ। भीषण गर्मी के चलते लोगों का बुरा हाल हो गया। देवबंद में फ्लाईओवर और सड़क निर्माण के चलते यूं तो आएं दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है,
लेकिन बुधवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे यूनियन तिराहे के समीप एक ट्रक फंस गया। इस कारण जाम लगना शुरू हो गया। कुछ ही देर में एक-एक कर लोग जाम में फंसते चले गए और सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
आलम यह था कि जो जहां पर एक बार फंस गया उसे जाम से बाहर निकलने में घंटाभर इंतजार करना पड़ा। पुलिस को भी जाम खुलवाने में भीषण गर्मी के चलते पसीने छुट गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
नगरवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण के चलते सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर चलना दूभर है। बड़े वाहनों के कारण आएं दिन जाम लग रहा है, क्योंकि सड़क के बीच में पिलर बनाए जाने से रास्ता तंग हो गया है।
जिस कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से सड़क निर्माण पूरा होने तक भारी वाहनों को रूट डायवर्ट करने की मांग की है।
धूल के गुब्बार ने चौपट किया कारोबार, लोग होने लगे बीमार। सड़क निर्माण के कारण उड़ने वाली धूल से सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग के दुकानदार सबसे अधिक परेशानी झेल रहे हैं।
व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। दुकानदार अश्वनी, संदीप, अमित सिंह, अरुण कुमार आदि ने बताया कि सड़क निर्माण से व्यापार तो चौपट हो ही गया है, साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।