फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The torture of winter is not reducing

Saharanpur News: कम नहीं हो रहा सर्दी का सितम

Thu, 19 Jan 2023 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The torture of winter is not reducing
सहारनपुर में ठिठरती ठंड में स्कूल जाते बच्चे
सहारनपुर। सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने से धूप कम समय ही निकली। उससे भी लोगों को कोई राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहा। दिन में अच्छी धूप खिली, लेकिन बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव दिखा। सुबह ही आसमान में बादल छाए रहे। सूरज दिख भी रहा था तो धूप में दम नहीं था। दिनभर बादलों और सूरज में लुकाछिपी चलती रही। कामकाजी लोग तो समय पर घर से बाहर निकले परंतु अन्य लोग कम संख्या में ही बाहर निकले। बाजार में सुबह भीड़ कम थी, दोपहर में इसमें इजाफा हो गया और शाम होने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा। गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आई। तापमान के उतार-चढ़ाव से बीमारियों के बढ़ने का खतरा भी बढ़ गया है। उधर,रात में ज्यादा ठंड पड़ रही है। ऐसे में प्रशासन की ओर से सर्दी से बचाव के लिए किए गए अलाव के इंतजाम कम पड़ रहे हैं। अलाव की लकड़ियां कम समय ही जल पा रही है।
विज्ञापन

ठंड में बाहर निकलने से बचें
बुजुर्ग और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ठंड में बाहर निकलने से बचना चाहिए। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। थोड़ी सी लापरवाही से बीमार पड़ सकते हैं।

सहारनपुर में ठिठरती ठंड में स्कूल जाते बच्चे

सहारनपुर में ठिठरती ठंड में स्कूल जाते बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed