{"_id":"6a7247413943865348007f25","slug":"the-toll-at-chamarikheda-toll-plaza-increased-from-35-to-115-in-four-months-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-181091-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर चार माह में 35 से 115 रुपये हो गया टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर चार माह में 35 से 115 रुपये हो गया टोल
Wed, 05 Aug 2026 01:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर(सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर चार माह के अंदर सहारनपुर से देहरादून के बीच टोल शुल्क चार माह में ही साढ़े तीन गुना तक बढ़ा दी गई। चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से पहले कार सवार को एक साइड से जहां 35 रुपये चुकाने पड़ते थे अब वहीं उसे 115 रुपये देने पड़ रहे हैं। गणेशपुर टोल प्लाजा पर भी कार सवार को अब 145 की बजाए 155 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इसी तरह अन्य वाहनों की टोल शुल्क भी बढ़ा दी गई है। नई दरें एक अगस्त से लागू हो गई हैं।
टोल शुल्क में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चमारीखेड़ा प्लाजा पर की गई है। यहां इसी साल 31 मार्च तक कार सवार से 35 रुपये लिए जाते थे। इन्हें एक अप्रैल से बढ़ाकर 85 रुपये कर दिया गया था। अब इन्हें 115 रुपये कर दिया गया है। ऐसे ही हल्के व्यावसायिक वाहनों की शुल्क 145 रुपये बढ़ाकर 185, बस और ट्रक की 300 से बढ़ाकर 385 रुपये कर दी गई। थ्री एक्सल व्यावसायिक वाहनों की शुल्क 330 से 420, भारी वाहनों की 475 से 605, अत्यधिक भारी वाहनों की 575 से बढ़ाकर 735 रुपये कर दी गई है। चौबीस घंटे में वापस लौटने पर दोनों साइड के कार सवार को 135 रुपये की बजाए 170 रुपये चुकाने होंगे।
गणेशपुर टोल प्लाजा पर कार सवार से एक साइड के 145 की बजाए अब 155, हल्के व्यावसायिक वाहनों से 235 की जगह 250, बस और ट्रक से 495 की बजाए 520 रुपये वसूले जा रहे हैं। थ्री एक्सल व्यावसायिक वाहनों से 540 की जगह 570, भारी वाहनों से 775 की जगह 820 और अत्यधिक भारी वाहनों से 940 की जगह 995 रुपये लिए जा रहे हैं। कार सवारों से 24 घंटे में लौटने पर पहले 220 रुपये लिए जाते थे उन्हें अब इसके लिए 230 रुपये देने पड़ रहे हैं। फास्टैग न होने पर यूपीआई से भुगतान करने पर सवा गुना ज्यादा चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
टोल के रेट बढ़ाए नहीं गए हैं रिवाइज किए गए हैं। एनएचएआई किमी के हिसाब से शुल्क वसूल करता है। बागपत साइड में टोल की दरें कम की गई हैं, जबकि यहां लंबा एरिया होने के कारण दरें बढ़ाई गई हैं। टोटल शुल्क में कोई फर्क नहीं आया है। पहले भी दिल्ली से देहरादून तक एक साइड का 675 रुपये वसूला जाता था अब भी वहीं वसूला जा रहा है।
- अनिल त्रिपाठी प्रबंधक, चमारीखेड़ा टोल प्लाजा