सहारनपुर/बड़गांव। अयोध्या में बुधवार को होने वाले श्री राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन और शिलान्यास को लेकर शहर एवं देहात क्षेत्र के मंदिर सज गए, जो रात में रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठे।
शहर में सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर व श्री बागेश्वर महादेव मंदिर में रंग-बिरंगी लाइटें आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा अन्य मंदिरों को भी सजाया जा रहा है। वहीं, बड़गांव क्षेत्र के गांवों में लोगों ने अयोध्या मंदिर निर्माण भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर मंदिरों और घरों के आंगन में दीपक जलाकर रोशनी कर दी। इसके साथ ही भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजे। बड़गांव क्षेत्र में डाक्टर अमित, बीरसिंह, नकली सिंह, सोमबीर, राजेंद्र, हुकम शर्मा आदि ने दीपक जलाए।

अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर दुर्गा विहार कॉलोनी में अपने निवास स्थान - फोटो : SAHARANPUR

अयोध्या में बुधवार को होने भूमि पूजन से पूर्व शहर में रंग-बिरंगी लाइटों से सजा सिद्घपीठ श्री भूते- फोटो : SAHARANPUR

बड़गांव क्षेत्र में लोगों द्वारा धर्म स्थल पर जलाए गए दीपक।- फोटो : SAHARANPUR

रंग-बिरंगी लाइटों से सजा चकराता मार्ग स्थित सिद्घपीठ श्री बागेश्वर महादेव मंदिर।- फोटो : SAHARANPUR