{"_id":"591b42024f1c1bfc71f233ea","slug":"the-temperature-reached-45-degrees-people-are-helpless-to-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 डिग्री पहुंचा तापमान, लोग गर्मी से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 डिग्री पहुंचा तापमान, लोग गर्मी से बेहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 17 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी में जाती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर जा पहुंचा। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच लोगों को खासी परेशानी रही।
गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं। फसलों पर भी यह मौसम भारी पड़ रहा है। गर्मी लगातार भीषण रूप लेती जा रही है। पिछले कई दिन से 38 पर बना अधिकतम तापमान सोमवार को 43 और मंगलवार को दो डिग्री और उछलकर 45 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंच गया।
न्यूनतम तापमान के भी लगातार बढ़ने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिन के साथ ही रात में भी लोगों को गर्मी सता रही है। पंखों की हवा भी तपा रही है। मंगलवार को सुबह से ही मौसम में धुंधलापन छाया रहा।
विज्ञापन
दोपहर के समय गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह पर कपड़ा लपेटकर निकल रहे हैं। उधर, बारिश न होने की वजह से गन्ना और सब्जी की फसलें सूख रही हैं, जिन्हें बचाने के लिए किसान बार-बार सिंचाई करने को मजबूर हैं।
अतुल फंदपुरी ने बताया कि फसलों की अधिक सिंचाई करने की वजह से किसानों की लागत बढ़ रही है। बागवानों की भी यही स्थिति है।