फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The team reached the village to investigate rigging in development works.

Saharanpur News: टीम ने गांव पहुंच की विकास कार्यों में धांधली की जांच

Fri, 22 Sep 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 22 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The team reached the village to investigate rigging in development works.
बड़गांव। गांव मौरा में पंचायत सदस्यों द्वारा प्रधान व सचिव पर विकास कार्यों में लाखों रुपये की धांधली की शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी व जल निगम अधिकारी ने मौके पर पहुंच जांच की।
विज्ञापन


गांव मौरा के 13 पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान दिलबाग सिंह व सचिव पर पंचायत घर निर्माण, उसमें लगे पंखे, पाठशाला में फर्नीचर, श्मशान घाट व तालाबों की सफाई, सैनिटाइजर आदि मदों में लाखों रुपये की धांधली करने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार एवं जल निगम के रवि कुमार वर्मा को जांच के आदेश दिए। बृहस्पतिवार को दोनों जांच अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लगाए गए आरोपों का सत्यापन किया। जांच के दौरान कई पंचायत सदस्यों ने जांच अधिकारी के सामने अपनी शिकायतों को बताया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पंचायत सदस्य राजेंद्र, संदीप व मंजीत आदि ने आरोप लगाया कि प्रधान व सचिव ने गांव में सैनिटाइजर के नाम पर ही 5.5 लाख रुपए की धांधली की है, जबकि गांव में कोई सैनिटाइजर नहीं किया गया। पंचायत घर में तीस पंखे लगाए गए दर्शाए हैं, जबकि मात्र तीन पंखे लगे हैं। जांच अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि उन्होंने सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल की है। रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। उधर, प्रधान दिलबाग सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed