फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The team of Pinewood School became the winner in the football competition

फुटबॉल प्रतियोगिता में पाइनवुड स्कूल की टीम बनी विजेता

Sat, 27 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The team of Pinewood School became the winner in the football competition
सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम त में जिला स्तरीय फुटबाल (बालक) प्रतियोगिता में ट्रॉफी के साथ खिल? - फोटो : SAHARANPUR
फुटबॉल प्रतियोगिता में पाइनवुड स्कूल की टीम बनी विजेता
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्त्रस्वार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान पर हुई। इसमें जनपद की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में पाइनवुड स्कूल की टीम ने खान स्पोर्टिंग क्लब सहारनपुर को 3-1 के अंतर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना को बनाए रखते हुए और स्वच्छ मानसिकता के साथ खेलने की अपील की। प्रतियोगिता में कुल का आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़ी स्पर्धा के बीच पाइनवुड स्कूल और खान स्पोर्टिंग क्लब की टीमें फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में पाइनवुड स्कूल की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता के निर्णायकों में भरत रावत, मोहम्मद अनस, मोहम्मद अकरम शामिल रहे। समापन पर विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर जिला उप क्त्रस्ीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, यशपाल पुंडीर, राजीव शर्मा, जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष मोहम्मद तैयब, सचिव मोहम्मद सलीम, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी समीर खान, राष्ट्रीय खिलाड़ी बृजेश आर्य, आशुतोष, रंजीव सैनी, अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed