फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The team arrived from Meerut, there were less beds in the hospital, there was also a shortage of staff

Saharanpur News: मेरठ से पहुंची टीम, अस्पताल में कम मिले बेड, स्टाफ का भी टोटा

Tue, 10 Sep 2024 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 10 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
The team arrived from Meerut, there were less beds in the hospital, there was also a shortage of staff
सहारनपुर। लखनऊ से नामित मेरठ मेडिकल कॉलेज की छह सदस्यीय रीजनल रिसोर्स ट्रेनिंग सेंटर (आरआरटीसी) टीम ने जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा। इस दौरान अस्पताल में बेड से लेकर स्टाफ की भारी कमी मिली। साथ ही तीन डॉक्टरों को प्रशिक्षण के लिए मेरठ बुलाया है। रिपोर्ट को तैयार कर लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में सरकार की मंशा के अनुसार मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है या नहीं, इसके लिए रीजनल रिसोर्स ट्रेनिंग सेंटर (आरआरटीसी) टीम का गठन किया गया है। सोमवार को एलएलआरएम कॉलेज मेरठ से अलग-अलग विभागों के पांच डॉक्टर सहित छह सदस्यीय टीम जिला महिला अस्पताल में पहुंची। इनमें डॉ. अरुणा वर्मा, डॉ. शकुन सिंह, डॉ. सीमा जैन, डॉ. योगेश कुमार मानिक, डॉ. अनुपमा वर्मा और स्टाफ नर्स योगिता राणा शामिल रही। टीम ने ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, वार्ड, हाई डिपेंडेंसी यूनिट, एसएनसीयू आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा की जांच की। हाई डिपेंडेंसी यूनिट में स्टाफ की कमी मिली।
विज्ञापन

एक बेड पर एक स्टाफ की ही तैनाती होनी चाहिए, लेकिन यहां पर दो बेड पर एक स्टाफ तैनात मिला। जिस पर महिला सीएमएस ने बताया कि स्टाफ बढ़ाने को लेकर शासन में पत्र भेजा गया है। डिलीवरी के बाद महिलाओं को पीएनसी वार्ड में भर्ती किया जाता है, उसमें बेड की संख्या कम मिली। इसके अलावा तीन डॉक्टरों को प्रशिक्षण की जरूरत बताई। जिन्हें प्रशिक्षण के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज बुलाया गया है। अस्पताल में डिलीवरी का आंकड़ा अच्छा है। साथ ही मरीजों का भी अच्छा इलाज हो रहा है। निरीक्षण की जांच रिपोर्ट को टीम लखनऊ भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed