फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The teacher gang-raped the student along with his colleagues

Saharanpur News: अध्यापक ने साथियों के साथ मिलकर छात्रा से किया गैंगरेप

Sun, 21 May 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 21 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The teacher gang-raped the student along with his colleagues
देवबंद। ट्यूशन पढ़ाने वाले अध्यापक पर साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है अध्यापक छात्रा को बहला फुसलाकर उत्तराखंड के रुड़की में किसी होटल में ले गया। जहां वारदात को अंजाम दिया गया। पीडि़त छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। शनिवार को एक कॉलोनी निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है उसकी 15 वर्षीय बेटी नगर में एक शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ती है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को शिक्षक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ उत्तराखंड के रुड़की ले गया। जहां उसने एक होटल के कमरे में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बेटी के साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि अध्यापक और उसके साथी किसी को कुछ बताने पर बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसे देवबंद छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी शिक्षक साथियों के साथ फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed