{"_id":"6761c20699fecc9b6004ffa6","slug":"the-target-is-to-issue-challans-worth-ten-lakh-rupees-in-december-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-138460-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिसंबर में दस लाख रुपये के चालान काटने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिसंबर में दस लाख रुपये के चालान काटने का लक्ष्य
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के सीईओ/नगरायुक्त संजय चौहान ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में तैनात अधिकारियों और ऑपरेटरों को लाल बत्ती का उल्लंघन करने वालों के चालान काटने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं उन्होंने दिसंबर में दस लाख रुपये का लक्ष्य भी उनके सामने रखा। चालान काटने की शुरूआत अपनी एस्कार्ट गाड़ी का चालान कराकर की।
नगरायुक्त संजय चौहान मंगलवार को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। उन्होंने देखा कि लाल बत्ती होने पर भी चौराहों-तिराहों पर वाहन लगातार फर्राटा भर रहे हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने सुबह अपनी गाड़ियों के नगर निगम आने की रिकॉर्डिंग भी चेक की, जिसमें उनके आगे चल रही एस्कार्ट गाड़ी लाल बत्ती का उल्लंघन कर जेब्रा क्रॉस करने के बाद रुकी नजर आई। इस पर उन्होंने एस्कॉर्ट गाड़ी का चालान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलक्ट्रेट और घंटाघर चौक पर कल से लालबत्ती का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। दिसंबर माह में लालबत्ती लांघने वाले वाहनों के दस लाख रुपये के चालान करने का लक्ष्य दिया।