{"_id":"624b371dd328c4754f591ef7","slug":"the-system-in-the-festive-season-people-faced-the-jam-saharanpur-news-mrt583180163","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन में व्यवस्था धड़ाम, लोगों ने झेला जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन में व्यवस्था धड़ाम, लोगों ने झेला जाम
विज्ञापन
सहारनपुर के घंटाघर से लेकर कोर्ट रोड़ तक लगा जाम
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को त्योहारी सीजन में शहर के अधिकांश इलाकों में चार से पांच घंटे जाम लगा रहा, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे अव्यवस्थित विकास की वजह से भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
इन दिनों नवरात्र महोत्सव और पवित्र रमजान माह चल रहा है। ऐसे में बाजारों में रौनक है। सोमवार की सुबह 11 बजे से दोपहर से तीन बजे तक घंटाघर, देहरादून रोड, अंबाला रोड, नेहरू मार्केट, मोरगंज बाजार, चौकी सराय, नखासा बाजार, शहीदगंज बाजार, दाल मंडी पुल, कोर्ट रोड पुल, जिला अस्पताल पुल, रायवाला बाजार सहित अनेक इलाकों में जाम लगा रहा, जिस वजह से नागरिकों को दिक्कत झेलनी पड़ी। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस के अलावा थाना पुलिस को भी सड़क पर उतरना पड़ा। करीब पांच घंटे बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी, लेकिन शाम के समय फिर कुछ इलाकों में थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बनी है।
एक सड़क का पूरा नहीं हुआ कार्य, दूसरी खोद डाली
स्मार्ट सिटी के तहत शहर में सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है, जो अव्यवस्थित रूप से हो रहा है। एक सड़क का कार्य पूरा नहीं होता और दूसरी सड़क खोद दी जाती है, जिस वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कोर्ट रोड निवासी राजीव ठकराल का कहना है कि अव्यवस्थित विकास लोगों के लिए परेशानी का सबब बना है। दिल्ली रोड निवासी सन्नी का कहना है कि स्मार्ट सिटी के तहत कार्य कर कार्यदायी संस्था कार्यों में लापरवाही बरत रही है। कोतवाली सदर बाजार मार्ग का कार्य पूरा हुआ नहीं और देहरादून रोड की सड़क खोद दी गई। चौकी सराय के कारोबारी चेतन और देहरादून रोड निवासी गौरव चावला का कहना है आए दिन जाम लग रहा है। अधिकारियों को इस समस्या की ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
नवरात्र व रमजान में नहीं की कोई व्यवस्था
नवरात्र और रमजान माह में यातायात व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए हर बार बैरिकेडिंग व रूट डायवर्ट कर व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस बार पुलिस-प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की, जिस वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
यातायात पुलिस का प्रयास है कि कहीं पर भी जाम न लगे, लेकिन सड़कों पर चल रहे कार्य की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।----------प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक