फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The system has gone off track, trains are running up to six hours late.

Saharanpur News: पटरी से उतरी व्यवस्था, छह घंटे तक लेट चल रहीं ट्रेनें

Sat, 27 Dec 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The system has gone off track, trains are running up to six hours late.
सहारनपुर। सर्दी और घने कोहरे की मार ने ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। व्यवस्था पटरी से उतर गई। शुक्रवार को अमरनाथ, नौचंदी, जनशताब्दी, कर्मभूमि एक्सप्रेस 10 से अधिक ट्रेनों ने यात्रियों को घंटों इंतजार कराया। वहीं, नियमित ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को कंफर्म टिकट लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से करीब 155 ट्रेनों का आवागमन होता है। इन दिनों कोहरे की वजह से जनसेवा, जलियांवाला समेत 16 ट्रेनें तीन माह के लिए निरस्त है। कोहरे के कारण आए दिन ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंच रही है। विशेष ट्रेनें भी समय पर नहीं पहुंच रही है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही है। शुक्रवार को 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस करीब छह घंटे, 12325 कोलकाता-नंगलडैम गुरुमुखी एक्सप्रेस 4:29 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

14241 प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस 3:44 घंटे, 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी कर्मभूमि एक्सप्रेस 2:37 घंटे व 12054 अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी 2:20 घंटे लेट आई। 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 1:44 घंटे, 12231 लखनऊ-चंडीगढ़ सुपरफास्ट 1:40 घंटे, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी 1:15 घंटे, 14521 दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी 1:14 घंटे और 12318 अमृतसर-कोलकाता अकालतख्त एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed