फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The swing has fallen on the branch of Amua...

झूला तो पड़ गए अमुआ की डाल पे जी...

Wed, 11 Aug 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The swing has fallen on the branch of Amua...
सहारनपुर। हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं ने सजधज कर सखियों संग झूला झूलकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर तीज के गीत भी गाए और मां पार्वती व भगवान शंकर की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

शहर में कंपनी गार्डन में झूला डाला गया, जहां पर शाम के समय नव विवाहिताओं, महिलाओं और युवतियों ने झूला झूलते हुए तीज के गीत गाए। झूला झूलने आई पुरानी चुंगी निवासी सीमा रानी, मीनाक्षी, सोनिया, तनु कश्यप, पूनम ने सावन के झूलों ने मुझको बुलाया, मैं परदेसी वापस आया, झूला तो पड़ गए अमुआ की डाल पे जी सहित अनेक गीत गाए। कंपनी गार्डन में बड़ी संख्या में महिलाएं झूला झूलने के लिए पहुंची। इसके अलावा महिलाओं ने घरों व पार्कों में भी झूला डालकर हर्षोल्लास से पर्व मनाया, साथ ही श्रद्धाभाव से मां पार्वती और भगवान शंकर की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

नवविवाहित महिलाओं में दिखा उत्साह
तीज पर न्यू भगत सिंह कॉलोनी में व्यापारी नेता मुकुंद मनोहर गोयल के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और घर में डाले गए झूले पर झूलते हुए गीत गाए। यहां पर अलीशा गोयल की पहली तीज मनाई गई। तीज के गीतों पर अलीशा, अवनी गोयल, मोनिका गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, मीनू मित्तल, निधि तायल, नीति गुप्ता, पूनम गुप्ता, अंजनी मल्होत्रा ने नृत्य किया। वहीं, सेतिया विहार निवासी एकता गगनेजा, नुमाइश कैंप निवासी स्मृति गुंबर, गोपालनगर निवासी सिमरन और मोहल्ला रामनगर निवासी सपना कोहली पहली तीज पर्व उत्साह के साथ मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपमा महाजन बनीं तीज महारानी
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की महिला विंग द्वारा तीज महोत्सव का आयोजन किया। इस मौके पर संस्था की उपाध्यक्ष अनुपमा महाजन को तीज महारानी के खिताब नवाजा गया। गायन प्रतियोगिता में गीता अरोड़ा, मेहंदी प्रतियोगिता में सरोज गोयल, ड्रेस प्रतियोगिता में नीलम ग्रोवर विजेता रहीं। इस दौरान अध्यक्ष डॉक्टर केके खन्ना, महासचिव सुरेंद्र कुमार लूथरा, आरके जैन, सुरेंद्र शर्मा, सुमन बाला गुप्ता, सुषमा रामपाल, अमिता तलुजा, प्रेम कौर, उषा शर्मा नीलम ग्रोवर, अमर जीत कौर, परम जीत कौर, सुरिंदर कौर दुआ, सुदेश रानी, राजिंदर कौर, गुरमीत कौर, गीता अरोड़ा, श्रीमती अंजु जैन, नीलम शर्मा, किरण अरोडा, आशा रानी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed