{"_id":"695c13f31ba690b8b600c56e","slug":"the-sun-came-out-after-four-days-leading-to-a-rise-in-temperature-and-relief-from-the-cold-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-166578-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चार दिन बाद निकली धूप, तापमान में वृद्धि, सर्दी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चार दिन बाद निकली धूप, तापमान में वृद्धि, सर्दी से राहत
Tue, 06 Jan 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। चार दिन बाद सोमवार की सुबह रोशनी लेकर आई। सुबह दस बजे के बाद धूप निकल आई। दोपहर की धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाने का काम किया। इसकी वजह से तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई।
जनपद में 20 दिन से सर्दी का प्रकोप बना हुआ है। कभी कोहरा तो कभी हल्की धूप रही। शीतलहर ने सर्दी के सितम को और बढ़ाया। अब बीते चार दिन से आसमान को बादलों ने ढका हुआ था। नतीजा, चार दिन तक लोग सूरज को देखने तक से तरस गए, लेकिन सोमवार की सुबह बादल छंटे नजर आए और रोशनी रही। सुबह दस बजे हल्की धूप निकल आई, लेकिन शीतलहर चलने के कारण सर्दी का असर बरकरार रहा। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया और खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाने का काम किया। न्यूनतम तापमान जो एक दिन पहले रविवार को 5.2 डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 06 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान भी 13 से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, लेकिन बुधवार को फिर से कोहरा छा सकता है।
-- -- --
बीते पांच दिन का तापमान
तिथि-- -- -- -न्यूनतम-- -अधिकतम
05 जनवरी-- -06-- -- -- -15
04 जनवरी-- -5.2-- -- -- 13
03 जनवरी-- -5.5-- -- -- 13
02 जनवरी-- -06-- -- -- -14
01 जनवरी-- -07-- -- -- -16
विज्ञापन
जनपद में 20 दिन से सर्दी का प्रकोप बना हुआ है। कभी कोहरा तो कभी हल्की धूप रही। शीतलहर ने सर्दी के सितम को और बढ़ाया। अब बीते चार दिन से आसमान को बादलों ने ढका हुआ था। नतीजा, चार दिन तक लोग सूरज को देखने तक से तरस गए, लेकिन सोमवार की सुबह बादल छंटे नजर आए और रोशनी रही। सुबह दस बजे हल्की धूप निकल आई, लेकिन शीतलहर चलने के कारण सर्दी का असर बरकरार रहा। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया और खिली धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दिलाने का काम किया। न्यूनतम तापमान जो एक दिन पहले रविवार को 5.2 डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 06 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान भी 13 से बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई है, लेकिन बुधवार को फिर से कोहरा छा सकता है।
विज्ञापन
बीते पांच दिन का तापमान
तिथि
05 जनवरी
04 जनवरी
03 जनवरी
02 जनवरी
01 जनवरी