फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The students got to see the presentation of Odissi dancing

ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति देख झूम उठी छात्राएं

Fri, 11 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 11 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
The students got to see the presentation of Odissi dancing
स्पिक मैके की कार्यशाला प्रदर्शन श्रृंखला में बृहस्पतिवार को संचिता बनर्जी द्वारा ओडिसी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविख्यात नृत्यांगना संचिता बनर्जी ने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि साधना भी है।
विज्ञापन


गुरु-शिष्य परंपरा में ही इस नृत्य को सीखा जा सकता है। प्रथम प्रस्तुति में मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को चौक मुद्रा का अभ्यास कराया और त्रिभंगी का महत्व बताते हुए ओडिसी नृत्य की बारीकियां बताई।
विज्ञापन

द्वितीय प्रस्तुति पल्लवी की रही। वह बच्चों को बीच बीच में चौक एवं त्रिभंगी मुद्रा की पहचान करातीं रही। प्रधानाचार्य बलविंद्र कौर ने संचिता बनर्जी का आभार जताया और स्पिक मैके के सराहनीय प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवाओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की जानकारी होना आवश्यक है। स्पिक मैके की यह मुहिम नई पीढ़ी के लिए बेहद लाभप्रद है। संचालन लिसा ने किया। हेड गर्ल फरहीन का संयोजन में योगदान रहा। डीएवी कॉलेज यमुनानगर का भी कार्यक्रम में सहयोग रहा। समन्वयक शैफाली मल्होत्रा, स्कूल प्रबंधक रणजीव सिंह प्रेमी, सुमन चावला, डोली, मीनू गुलाटी, यशस्वी, आयुषी, अवनतिका, सान्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed