{"_id":"62210e8bcd96564abf764a61","slug":"the-student-was-poisoned-and-killed-for-protesting-against-the-rape-saharanpur-news-mrt579138590","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के विरोध पर छात्रा को दिया जहर, मौत--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के विरोध पर छात्रा को दिया जहर, मौत--
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा को युवक ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की और विरोध करने पर कोई जहरीला पदार्थ खिलाकर जंगल में छोड़ दिया। उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। मरने से छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और आरोपी का नाम भी बताया। परिजनों ने उसके बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है। देर रात पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
मामला दो अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना नई मंडी पुलिस और स्वाट टीम को लगाया गया है। अनुसूचित जाति की किशोरी (16) पास के गांव में स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती थी। आरोपी साहिल भी भी उसी के गांव का है। छात्रा के भाई ने बताया कि दोपहर को कॉलेज प्रबंधन ने जानकारी दी कि उसकी बहन की ड्रेस और बैग कॉलेज में रखा है। परिजन कॉलेज पहुंचे और छात्रा की तलाश शुरू की। शाम को पास के गांव बीजोपुरा के जंगल में छात्रा बेहोशी की हालत में पड़ी मिली, उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। परिजनों ने छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतका के भाई का आरोप है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर उसकी बहन को जहर देकर मारा गया है। कुछ होश में रहने पर बहन ने जानकारी दी थी, जिसका वीडियो भी उनके पास है।
विज्ञापन
वहीं, एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने उसके घर व ठिकानों पर दबिश दी, देर रात पुलिस ने साहिल को दबोच लिया है।