फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The SRM team inspected the arrangements at the district hospital and health centers.

Saharanpur News: एसआरएम टीम ने जिला अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर परखी व्यवस्था

Sat, 07 Feb 2026 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The SRM team inspected the arrangements at the district hospital and health centers.
- आठ फरवरी तक जिले में रहेगी मुरादाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राज्य समीक्षा मिशन (एसआरएम) टीम ने एसबीडी जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक, प्राथमिक और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। टीम ने दवा भंडारण, प्रसव कक्ष एवं उसमें प्रयुक्त उपकरण, मेडिकल कचरा निस्तारण, सफाई, लाइट व्यवस्था आदि की जानकारी ली।

एसआरएम टीम आठ फरवरी तक राजकीय मेडिकल कॉलेज, एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक, प्राथमिक और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानेंगी। शुक्रवार को पहले दिन मुरादाबाद मंडल से डिप्टी सीएमओ डॉ. सत्य प्रकाश, डिविजनल अकाउंट मैनेजर मनीष कुमार ने एसबीडी जिला अस्पताल व महिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

दोनों अस्पतालों में सिजेरियन ऑपरेशन, उपलब्ध संसाधनों की जानकारी, ब्लड बैंक, ऑपरेशन थियेटर, सिटी स्कैन, डायलिसिस, एक्सरे आदि सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पतालों में आए मरीजों व तीमारदारों से फीडबैक लिया। लैब, भंडारण कक्ष, प्रसव कक्ष का भी निरीक्षण किया। इनके अलावा देवबंद, गंगोह, मुजफ्फराबाद, नागल, नकुड़, नानौता, पुवांरका, रामपुर मनिहारान, सढ़ौली कदीम और सरसावा स्वास्थ्य केंद्रों में भी टीम ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं को परखा। शनिवार को टीम राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed