{"_id":"642b1e3ad68e5cde8d05cdf4","slug":"the-speed-of-the-city-stopped-due-to-the-jam-the-bus-stand-was-sent-out-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-264-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जाम से रुक गई शहर की रफ्तार, बस अड्डे को बाहर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जाम से रुक गई शहर की रफ्तार, बस अड्डे को बाहर भेजा
Tue, 04 Apr 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला अस्पताल पुल बंद होने से शहर जाम की चपेट में आ गया है। सोमवार को सुबह नौ बजे से ही शहर में जगह-जगह लंबा जाम लग गया। कोर्ट रोड, घंटाघर, ढमोला पुल पर राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। ऐसे में व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस के पसीने छूट रहे। वहीं, शहर में भीड़ को देखते हुए बस अड्डे को बाहर भेज दिया है।
लोक निर्माण विभाग जिला अस्पताल पुल की मरम्मत करा रहा है। यह काम शुक्रवार से शुरू हो गया था। उसके बाद से पुल पर लगातार काम जारी है। सोमवार को एक छोर के लोगों को दूसरी छोर में जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कोर्ट रोड पुल पर सुबह नौ बजे से ही जाम की स्थिति बन गई थी। दिनभर पुल से लेकर कोर्ट रोड तक करीब छह सौ मीटर लंबा जाम लगा रहा। यह स्थिति घंटाघर से लेकर ढमोला पुल तक भी बनी रही।
लोगों को दूसरे छोर पर जाने के लिए शारदा नगर पुल का भी इस्तेमाल किया। लोग आसपास की काॅलोनियों के बीच निकलते नजर आए, लेकिन पुलिस ने देहरादून की तरफ से गोविंद नगर आने वाले रास्ते को बंद कर दिया। इसके अलावा कोर्ट रोड से घंटाघर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग लगाई। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
पुल के बंद होने से शहर में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे रोड बस अड्डे से संचालित हो रही बसें सोमवार को जेल चुंगी पर स्थानांतरित कर दी है, जब तक पुल नहीं खुल जाता तब तक देहरादून, हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, मेरठ, अलीगढ़, आगरा आदि जनपदों की बसें जेल चुंगी से ही संचालित होंगी। रेलवे स्टेशन से बस अड्डे तक पहुंचने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वहीं, अस्पताल पुल के नीचे रेलवे लाइन को लोग पार करते नजर आए। कई लोगों की बाइक ट्रैक में फंस गई। इससे वहां खड़े लोगों ने बमुश्किल बाइक को निकलवाया।
छुट्टी के बाद भी खुले स्कूल
जिला अस्पताल पुल बंद होने के चलते जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने परिषदीय विद्यालयों को छोड़कर अन्य सीबीएसई, आईसीएसई और माध्यमिक विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी सोमवार को कुछ निजी स्कूल खुले और उनकी बसें जाम में फंसी नजर आई। डीआईओएस ने इन स्कूलों को चिह्नित कर सूची तलब की है।
स्कूटी पर निकले विधायक
महानगर की सड़कों पर जाम देखकर जनप्रतिनिधि भी कार से बाइक पर आ गए। सोमवार को नगर विधायक राजीव गुंबर कोर्ट रोड पुल पर गनर के साथ स्कूटी पर नजर आए। स्कूटी से ही दिल्ली रोड पर होने वाली बैठक में शामिल हुए। उनके साथ गनर, ड्राइवर और पीए रहे।