{"_id":"5dc30a2a8ebc3e5b40490d2c","slug":"the-sight-of-migrant-birds-in-hyderpur-wetland-saharanpur-news-mrt452274149","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय परिंदों की मौजूदगी, प्रवासी परिंदों का हुआ दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय परिंदों की मौजूदगी, प्रवासी परिंदों का हुआ दीदार
विज्ञापन
मुज्जफरनगर हैदरपुर वैटलैंड में कमिश्नर संजय कुमार, डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल, वन संरक्षक वीके जैन
- फोटो : SAHARANPUR
हैदरपुर वेटलैंड में हुए प्रवासी परिंदों का दीदार
सहारनपुर। परिंदों की सुरक्षा को जांचने के लिए कमिश्नर, डीआईजी, वन संरक्षक, प्रभागीय वनाधिकारी सहित डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के शोधार्थी पहुंचे। मुजफ्फरनगर के हैदरपुर वेटलैंड में अफसरों ने परिंदों की सुरक्षा और वेटलैंड डेवलपमेंट को लेकर अहम चर्चा की। इसके बाद प्रभागीय वनाधिकारी मुजफ्फरनगर को निर्देश दिए गए। इस दौरान अफसरों को प्रवासी परिंदों के दीदार भी हुए। जिसकी तस्वीर कमिश्नर ने अपने कैमरे में कैद की।
मंडलायुक्त संजय कुमार, डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल, वन संरक्षक वीके जैन, प्रभागीय वनाधिकारी मुजफ्फरनगर सूरज और डबल्यूडब्ल्यूएफ के श्रीश्री आशीष ने पूरे वेटलैंड क्षेत्र का निरीक्षण किया। कमिश्नर संजय कुमार ने वन संरक्षक वीके जैन से स्थानीय परिंदे और प्रवासी परिंदों के सुरक्षा को लेकर किए गए इंतजाम की जानकारी ली। पूरे वेटलैंड को घूमकर सुरक्षा इंतजाम सहित विकास के अन्य कार्यों को देखा गया। अहम बात ये रही कि इसी दौरान अधिकारियों को प्रवासी परिंदों की दस्तक भी दिखाई दी। सुर्खाब, पिंक हेडेड डक, गूंज, कूट, पिंटेल, व्हीसल डक आदि प्रजातियां मिलीं। जिससे अधिकारी भी उत्साहित नजर आए। मंडलायुक्त ने बताया कि प्रवासी परिंदे पहुंचने लगे हैं। उनकी सुरक्षा सहित अन्य चीजों को लेकर सभी के साथ बातचीत हुई है। मुजफ्फरनगर वेटलैंड में और क्या-क्या डेवलपमेंट किया जा सकता है। इस पर भी मंथन किया गया। वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि सभी प्रजाति के पक्षियों की मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी को हर साल की भांति सूचीबद्ध किया जाएगा और यदि नई प्रजाति की दस्तक होती है तो उसे विशेष तौर पर मॉनिटरिंग करके डब्ल्यूडब्लयूएफ की टीम जानकारी देगी। वे यहां पर सर्वे और अध्ययन का कार्य कर रहे हैं।