फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The shoulder did not get luck, the body reached the crematorium from the tractor

नसीब नहीं हुए कंधे, ट्रैक्टर से श्मशान पहुंचा शव

Sun, 23 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
The shoulder did not get luck, the body reached the crematorium from the tractor
चकहरेटी गांव में जलभराव की स्थिति। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के कारण जनता का स्मार्ट सिटी का सपना धुंधला हो रहा है। कहने को सहारनपुर स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल है,लेकिन यहां पर रास्ते तक पक्के नहीं किए जा रहे हैँ। जिसका खामियाजा जनता को भरना पड़ रहा है। रविवार सहारनपुर में श्मशान मार्ग टूटने और जलभराव के कारण एक व्यक्ति के शव को अपने परिवार के लोगों का कंधा तक नसीब नहीं हुआ। जिससे पूरी मानवता तो शर्मसार हो गए लेकिन नगर निगम प्रशासन को शर्म आती नहीं दिख रही है। जिसको लेकर जनता में नगर निगम के प्रति बेहद नाराजगी है।
विज्ञापन

बता दें कि सहरनपुर के चकहरेटी में श्मशान घाट का मुख्य मार्ग टूटा हुआ है। जिसपर बारिश का पानी भी भरा है। मार्ग जलभराव के कारण पैदल चलने योग्य नहीं रहा है। मार्ग बनवाने की मांग काफी समय से चल रही है, लेकिन निगम के अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। शनिवार को 70 वर्षीय महेंद्र पुत्र सुगघन की मौत हो गई। परिवार व गांव के लोग वृद्ध के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट ले जाने लगे। लेकिन मार्ग पर अधिक जलभराव होने के कारण शव यात्रा पैदल नहीं जा सकी। जिसके कारण शव को ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर श्मशान तक ले जाना पड़ा। शव यात्रा में शामिल सभी लोगों ने नगर निगम प्रशासन को कोसा। ग्रामीण डॉ. मुकेश सैनी, रोबिन धीमान, रॉकी शर्मा, प्रमोद कश्यप, मोनू आदि का कहना है कि पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से जलभराव रहता है। श्मशान मार्ग के साथ ही गांव में अन्य मार्गों पर भी जलभराव है। यहां निर्वाचित के साथ ही मनोनीत पार्षद भी है। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सर्वे कराकर दूर कराई जाएगी समस्या - नगरायुक्त
सहारनपुर। चकहरेडी गांव में श्मशान घाट मार्ग पर जलभराव और समस्याओं के बारे में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि श्मशान घाट वाले मार्ग पर जलभराव की उन्हें जानकारी नहीं है। वह सर्वे कराएंगे, जिसके बाद जलभराव की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

चकहरेटी गांव में ट्रैक्टर ट्राली से श्मशान घाट तक शव ले जाते ग्रामीण।

चकहरेटी गांव में ट्रैक्टर ट्राली से श्मशान घाट तक शव ले जाते ग्रामीण।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed