फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The shock of the death of the husband was not tolerated, the death of the wife too

पति की मौत का सदमा नहीं हुआ बरदाश्त, पत्नी की भी मौत

Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The shock of the death of the husband was not tolerated, the death of the wife too
छुटमलपुर। सड़क हादसे में पति की मौत का सदमा पत्नी नहीं झेल सकी। दो दिन गुमसुम रहने के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पहले बेटे और फिर बहु की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बढेढ़ी घोघु निवासी सुखपाल राणा का बेटा जसवंत राणा (27) पांच अप्रैल को कुवैत जा रहे अपने भाई को दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने गया था। वहां से लौटते वक्त मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में कार के डिवाइडर से टकराने पर जसवंत की मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी खुशबु तभी से बदहवास हालत में थी। बृहस्पतिवार की शाम उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो परिजन उसे लेकर सहारनपुर के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसने दम तोड़ दिया। बेहद गमगीन माहौल में खुशबु का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दंपति की दो साल पहले ही शादी हुई थी। इनके कोई बच्चा नहीं था। दोनो मुलाना मेडिकल कालेज में नौकरी करते थे। बेटे के बाद बहु की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed