फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The service road was jammed due to a truck getting stuck in a raw drain

Saharanpur News: कच्चे नाले में ट्रक फंसने से सर्विस रोड पर लगा जाम

Wed, 30 Jul 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The service road was jammed due to a truck getting stuck in a raw drain
रामपुर मनिहारान में सर्विस रोड पर नाले में फंसा ट्रक और लगा जाम। संवाद - फोटो : शहर के प्राचिन पातालेश्वर मंदिर परिसर के दंगल में एक दूजे को पटखनी देते पहलवान। संवाद
रामपुर मनिहारान। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर मंगलवार सुबह बारिश के चलते एक ट्रक सड़क के एक ओर कच्चे नाले में फंस गया। इससे हाईवे पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग गई।
विज्ञापन

जाम लगने के कारण लोगों को बारिश के चलते बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली हाईवे बनाने वाली कंपनी ने सर्विस रोड के एक ओर नाला बनाने के लिए जगह खोदी है। तेज बारिश से इसमें जलभराव होने के कारण एक लकड़ी से भरा ट्रक फंस गया। कुछ ही देर में सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गई। जाम लगने से कुछ वाहन चालक आस पास के गांवों से होकर गुजरते नजर आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह वाहनों को निकलवा कर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटा तक जाम लगने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed