{"_id":"6aa851ad6aebe42f57054d35","slug":"the-second-phase-of-the-census-will-be-held-on-december-1-and-the-self-census-will-be-conducted-from-november-16-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-183770-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जनगणना का दूसरा चरण एक दिसंबर, स्वगणना 16 नवंबर से होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जनगणना का दूसरा चरण एक दिसंबर, स्वगणना 16 नवंबर से होगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल की अध्यक्षता में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर बैठक नवीन सभागार में हुई।
उन्होंने निर्देश दिए कि पहले चरण में (मकान सूचीकरण) जिस टीम भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया था, उसी समन्वय को द्वितीय चरण में भी बरकरार रखा जाए। किसी भी व्यावहारिक समस्या या बाधा को छिपाने के बजाय तत्काल उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएं। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर तक गणना ब्लॉकों का गठन एवं जनपद स्तर पर प्रशिक्षण तथा 10 अक्तूबर तक फील्ड ट्रेनर्स की नियुक्ति का लक्ष्य रखा गया है।
इसके बाद 31 अक्तूबर तक ब्लॉकों का आवंटन तथा नवंबर माह में प्रगणकों का प्रशिक्षण पूरा किया जाएगा। मुख्य जनसंख्या गणना का कार्य एक दिसंबर से चार जनवरी तक चलेगा। स्व-गणना की सुविधा 16 से 30 नवंबर के बीच उपलब्ध रहेगी। अंत में पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण कार्य संपन्न होगा। जिला स्तर पर विशेष हेल्पलाइन नंबर 0132-2723344 अथवा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क किया जा सकता है।