{"_id":"5e5ea5ba8ebc3eeb387e9f4b","slug":"the-seal-of-the-university-can-be-stamped-in-lucknow-saharanpur-news-mrt471896614","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में विवि की जमीन पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में विवि की जमीन पर लग सकती है मुहर
विज्ञापन
सहारनपुर। राजकीय विश्वविद्यालय को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुल्तानपुर के करीब समतल भूमि निशुल्क देने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। अब लखनऊ में बुधवार को मुख्य सचिव की अगुवाई में विवि की जमीन सहित अन्य चीजों पर मुहर लगने की संभावना है। इसके लिए सहारनपुर से आला अधिकारी लखनऊ बैठक में शिरकत करेंगे।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में राजकीय विवि का एलान किया था। मुख्यमंत्री के एलान के कुछ महीनों बाद विवि को लेकर तेजी आई। पहले पुंवारका में विवि बनाने को जमीन तलाशने की बात जिला प्रशासन को कही गई थी, लेकिन भूमि शासन निशुल्क चाहता था। अब जिला प्रशासन की ओर से सुल्तानपुर में निशुल्क और समतल भूमि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासन को भेजे गए प्रस्ताव में यह जिक्र किया गया है कि प्रस्तावित भूमि सिंचाई विभाग की है और उसे उच्च शिक्षा विभाग को केवल हस्तांतरित करना है और 500 मीटर नहर पटरी पर पक्की सड़क बनानी है। विवि को लेकर लखनऊ में मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सहारनपुर के कमिश्नर सहित प्रशासनिक अधिकारियों और उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की है। माना जा रहा है कि विवि को लेकर जमीन सहित अन्य कई मुद्दों पर फाइल मुहर लगेगी। कअमिश्नर को इस बैठक में शामिल होना था लेकिन उनक जगह उपायुक्त डीपी सिंह, एडीएम ई एसबी सिंह सहित कई बड़े अधिकारी शिरकत करेंगे।