फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The salaries of 116 teachers and Shiksha Mitras including five headmasters were stopped

Saharanpur News: पांच प्रधानाध्यापक समेत 116 शिक्षकों व शिक्षा मित्रों का वेतन रोका

Tue, 06 May 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 06 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The salaries of 116 teachers and Shiksha Mitras including five headmasters were stopped
सहारनपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों से अनुपस्थित रहे 116 शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का वेतन रोका गया है। यह सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से किए गए विद्यालयों के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किए जाते हैं। इनमें अनेक विभागों के अधिकारी निरीक्षण करते हैं। अप्रैल माह की जो निरीक्षण रिपोर्ट विभाग को मिली है। उनमें 116 शिक्षक, शिक्षा मित्र और अनुदेशक आदि अनुपस्थित मिले हैं। पांच प्रधानाध्यापक, 14 सहायक अध्यापक, 66 शिक्षा मित्र, 27 अनुदेशक और चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं। निरीक्षण आख्या के आधार पर ही बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इन सभी का वेतन रोक दिया गया है। इसके बाद से संबंधित में खलबली है। इनमें से कई शिक्षक और शिक्षा मित्र वेतन बहाली के लिए अभी से सांठगांठ में लगे हैं।
विज्ञापन

------
कार्रवाई और चेतावनी का असर नहीं
विद्यालयों का निरीक्षण लगातार चल रहा है। प्रतिदिन किसी ना किसी विद्यालय में जिला स्तरीय अधिकारी निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। बीते महीने 100 से अधिक शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का वेतन रोका गया था। उसके बाद भी स्थिति में सुधार नहीं है। इस बार बीते माह से अधिक शिक्षक, शिक्षा मित्र और अन्य अनुपस्थित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

जिला स्तरीय अधिकारियों के निरीक्षण में 116 शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक आदि विद्यालयों से अनुपस्थित पाए गए हैं। निरीक्षण आख्या के आधार पर सभी का वेतन रोका गया है।
- कोमल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed