{"_id":"64691455581519cefd09ddd4","slug":"the-rule-of-law-in-the-state-the-criminals-themselves-are-reaching-the-police-station-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-2796-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रदेश में कानून का राज, अपराधी खुद चलकर पहुंच रहे हैं थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रदेश में कानून का राज, अपराधी खुद चलकर पहुंच रहे हैं थाने
Sun, 21 May 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 21 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़। संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित है। आज अपराधी खुद चलकर थाने पहुंच रहे हैं। प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सबका साथ सबका विकास की कसौटी पर खरी उतरी है।
शनिवार को जसवंत सैनी मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत तकीपुर में अपनी निधि से निर्मित ढ़ाई सौ मीटर सीसी का लोकार्पण करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि वर्ष 2024 में भाजपा की सरकार केंद्र में फिर से बनाने का काम करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मवीर सैनी तथा संचालन राकेश सैनी ने किया। राकेश सैनी, दीपक सैनी, नरेश कुमार, रणवीर सिंह, सत्येन्द्र कुमार, अनिल सैनी, विनोद आदि मौजूद रहे।