फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The roof of the pavilion being made of Teflon from Belgium

Saharanpur News: बेल्जियम से आई टेफ्लॉन से बन रही पवेलियन की छत

Mon, 08 May 2023 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
The roof of the pavilion being made of Teflon from Belgium
-स्मार्ट सिटी योजना के तहत 1.5 करोड़ रुपये से हो रहा पवेलियन का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के पवेलियन का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत 1.5 करोड़ रुपये की लागत से पवेलियन को नया रूप दिया जा रहा है। सबसे खास यह है कि पवेलियन की छत बेल्जियम से मंगवाए गए टेफ्लॉन शीट से बनाई जा रही है जो धूप में गर्म नहीं होता है। यानी धूप के बावजूद दर्शकों को गर्मी का अहसास नहीं होगा।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्टेडियम में करीब 20 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इन्हीं में से एक है पहले से बने पवेलियन के जीर्णोद्धार का कार्य। जिसके लिए 1.5 करोड़ रुपये का ठेका हुआ है। पवेलियन में दर्शकों के बैठने के लिए बनी सीढि़यों को पूरा तोड़कर ग्रेनाइट की सीढि़यां बनाई गई हैं, जिन पर बैठ कर दर्शक खेल मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे। पवेलियन पर पहले टीनशेड डली हुई थी, जिसे उतारकर नई छत बनाई जा रही है, जिसके लिए विशेष रूप से बेल्जियम से टेफ्लॉन कपड़ा मंगवाया गया है। अक्सर अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में इसकी छतें देखी जाती हैं, जो सफेद रंग का होता है और झोपड़ीनुमा या तंबूनुमा उनकी आकृति रहती है। साथ ही छत के लिए पहले से बने स्तंभों पर शीट चढ़ाई जा रही हैं, जिससे वह सुंदर नजर आए। पवेलियन में जाने के लिए सीढि़यों पर भी ग्रेनाइट और रेलिंग लगाई जा रही है।
विज्ञापन

-----
पवेलियन के नीचे तैयार हो रहे कमरे
पवेलियन के नीचे पहले से कमरे और शौचालय बना है। एक कमरे का इस्तेमाल स्टोर के रूप में हो रहा था, जबकि दूसरे में कर्मचारी का परिवार रहता था। इसके अलावा शौचालय और खिलाड़ियों का चेंजिंग रूम बदहाल था। अब कमरों को दफ्तर के रूप में विकसित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय खेल अधिकारी का दफ्तर इसी में होगा। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और शौचालय भी इसके नीचे ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
स्मार्ट सिटी योजना के तहत पवेलियन पर बड़ा काम हो रहा है। पवेलियन की शक्ल पूरी तरह बदल जाएगी। अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की तरह पवेलियन के ऊपर बेल्जियम से मंगवाए गए टेफ्लॉन की छत बनाई जा रही है, जो सुंदर तो दिखेगी ही, साथ ही वह टीन की छत की तरह गर्म भी नहीं होगी।
- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed