{"_id":"5793c9e24f1c1b7a41c4d2e5","slug":"the-roof-of-the-house-collapsed-injuring-four-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर चार लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
बारिश के बीच गांव टोपरी कला में एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। इससे मकान में बैठे परिवार के मुखिया समेत चार लोग मलबे में दब गए, जिन्हें निकालने के लिए गांव वालों को मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद 108 एंबुलेंस के जरिये उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव टोपरी कला निवासी करीब 65 वर्षीय हनीस पुत्र बुंदू मजदूरी कर अपने बच्चों और अपना पेट पालते हैं। शनिवार की सुबह हुई झमाझम बारिश के दौरान वह अपनी पुत्रवधु सुल्ताना और उसके बच्चों जायद व आवेश के साथ मकान में बैठे हुए थे। चूंकि मकान की छत लकड़ी और मिट्टी से बनी थी। छत अचानक से भरभराकर परिवार के ऊपर जा गिरी। इससे हनीस परिजनों समेत मलबे में दब गए।
चीखपुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद चारों को मलबे से बाहर निकाला गया। इसके बाद 108 पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई गई। साथ ही पुलिस और ग्राम प्रधान को भी फोन कर मौके पर बुला लिया गया। चारों को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।