{"_id":"6456a0e97b27f6e00a02e174","slug":"the-roads-of-the-district-deteriorated-due-to-rain-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-2013-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश से खस्ताहाल हुई जिले की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश से खस्ताहाल हुई जिले की सड़कें
विज्ञापन
शेरपुर पैलो मिर्जापुर मार्ग पर भरा पानी
- रास्तों पर कीचड़ और गड्ढों में पानी भरने से राह चलना हुआ दुश्वार
- नागल, बड़गांव, बेहट क्षेत्र में सड़कें हुई खराब
फोटो समाचार
सहारनपुर। जिले में हुई बारिश ने पहले से ही खराब पड़े संपर्क मार्गाें की हालत खस्ताहाल कर दी है। सड़कों पर कीचड़ जमा होने तथा गड्ढों में पानी भरने से राह चलना दुश्वार हो गया है। दुपहिया वाहन चालक इनमें गिर कर चोटिल हो रहे हैं।
पहले से ही बदहाल पड़ा नागल-पांडोली सड़क मार्ग तीन दिन तक हुई बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गया है। यह मार्ग नन्हेड़ा, बुड्ढा खेड़ा, रसूलपुर खेड़ी, जैनपुर, कुतुबपुर, लबडोला एवं बेलडा जुनारदार को जोड़ता है। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी कसबे में स्थित अपने स्कूल कालेज में आने के लिए इस रास्ते से गुजरते वक्त दिक्कत उठानी पड़ती है। बारिश से नागल आमकी दीपचंदपुर मार्ग भी टूट चुका है। यह रास्ता 15 गांवों के ग्रामीणों का प्रमुख मार्ग है। बड़गांव के धूमगढ स्थित बाबा नाग देवता मंदिर गेट से लेकर शिमलाना गांव तक पांच किमी सड़क मार्ग गड्ढों में तब्हील हो गया है। बारिश के बाद इसकी दशा और खराब हो गई। खास बात यह है कि यह सड़क मार्ग लोनिवि राज्य मंत्री बृजेश सिंह के निर्वाचन क्षेत्र में आता है।
मिर्जापुर से गांव शेरपुर पैलो को जोड़ने वाले तीन किमी लंबे संपर्क मार्ग की हालत पहले से ही खराब थी अब बारिश के बाद कोढ़ में खाज जैसी स्थिति हो गई है। जगह जगह सड़क में बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। गंगोह से सराजपुर संपर्क मार्ग पर बजरी तारकोल उखड़ कर समाप्त हो गया है। पूरी सड़क पत्थरों में तब्दील हो गई है। बारिश के बाद इस पर कीचड़ और गर्मी के मौसम में दिन भर धूल उड़ती रहती है।
विज्ञापन
धीमी गति से चल रहा निर्माण
खुवासपुर के ग्राम प्रधान तालिब चौधरी ने बताया कि मिर्जापुर से डाडल को जाने वाले मार्ग पर छह माह से निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। कई माह तक रोड़ी डाल कर छोड़ दिया गया। अब कुछ दिनों पहले उक्त मार्ग पर तारकोल डालना शुरू किया गया लेकिन अभी तक केवल दो किमी सड़क ही बन सकी है।
गर्मी में उड़ती है धूल, बारिश में जमा हो जाता है पानी
पांडोली रोड निवासी आस मोहम्मद का कहना है की सड़क पर भरे पानी में मच्छर पनप रहे हैं जिससे संक्रमण होने का खतरा रहता भी है। गर्मी में जहां सड़क पर वाहन आने जाने से धूल उड़ती है, वहीं बारिश में गड्ढों में बारिश भर जाता है। अधिकारियों को कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
बारिश के बाद पानी भरने पर गड्ढों का नहीं चलता पता
शिमलाना के प्रधान काका राणा का कहना है कि बारिश से क्षेत्र की बदहाल पड़ी सड़क और खराब हो गई है। बारिश का पानी गड्ढों में भरने से उनका पता भी नहीं चलता जिससे दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। अधिकारी सड़क की मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।