फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The road to the link canal was broken

लिंक नहर के रजबहे की पटरी टूटी

Fri, 05 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The road to the link canal was broken
राजवाहे के पानी से बर्बाद फसल को बचाने का प्रयास करते किसान - फोटो : DEVBAND
लिंक नहर के रजबहे की पटरी टूटी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। रुड़की लिंक नहर के रजबहे की पटरी बृहस्पतिवार की रात बंदरजुड्डा गांव के समीप से अचानक टूट गई। जिस कारण करीब 100 बीघा खेतों में खड़ी गन्ना, ज्वार समेत कई फसलें जलमग्न हो गई है।

रजबहे की पटरी छह से सात फीट एरिया में पानी का तेज बहाव होने के कारण टूटी है। किसानों का इसका पता शुक्रवार की सुबह खेतों पर जाकर चला। खेतों में पानी भरने से मोनू प्रधान की 30 बीघा, विकास की 20 बीघा, संजय व आदेश की 5-5 बीघा के अलावा ओमपाल, सोमपाल व बाबूराम की करीब 30 बीघा गन्ना व ज्वार के अलावा अन्य किसानों की भी फसलें जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि रजबहे की पटरी कमजोर होने के कारण टूटी है। किसानों ने मौके पर ही लकड़ी व रेत-मिट्टी से भरकर बोरियां को टूटे स्थान पर लगाकर पानी का बहाव रोकने का प्रयास किया। किसानों ने प्रशासन ने नुकसान हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने बताया कि सिंचाई विभाग के एक्सईएन को जानकारी दे दी गई है। टूटी पटरी को जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा।

राजवाहे की टूटी पटरी की मरम्मत में जुटे किसान

राजवाहे की टूटी पटरी की मरम्मत में जुटे किसान- फोटो : DEVBAND

ंदरजुड्डा गांव में राजवाहे की टूटी पटरी से खेतों में घुसता पानी

ंदरजुड्डा गांव में राजवाहे की टूटी पटरी से खेतों में घुसता पानी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed