{"_id":"641c9d8e5966448394034fb4","slug":"the-road-from-ambedkar-chowk-to-mangal-nagar-will-become-four-lane-saharanpur-news-c-14-1-mrt1047-165569-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आंबेडकर चौक से मंगलनगर तक मार्ग चार लेन बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आंबेडकर चौक से मंगलनगर तक मार्ग चार लेन बनेगा
Fri, 24 Mar 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
महानगर का डॉ आंबेडकर चौक से ढमोला लिंक मार्ग, जिसे फोर लेन बनाने का कार्य शुरू किया गया है।
सहारनपुर। महानगर में देहरादून रोड पर डॉ. आंबेडकर चौक से लेकर मंगलनगर तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। चौक के दोनों ओर की सड़कों का चौड़ीकरण होना है। इसके लिए 13.82 करोड़ रुपये मंजूर हुए है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया है। अप्रैल में इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
महानगर में यातायात सुचारु कराने और जाम से राहत के लिए मुख्य मार्गों को चौड़ा किया जा रहा है, साथ ही पांवधोई और ढमोला नदी पर कई पुलों का भी निर्माण कराया जा रहा है। योजना है कि देहरादून रोड और बेहट रोड को जोड़ने वाली सड़कों पर यातायात बिना अवरोध के आसानी से आ जा सके। जिससे महानगर में जाम न लगे। शहर विधायक राजीव गुंबर ने देहरादून रोड के डॉ. आंबेडकर चौक से मंगलनगर, ढमोला लिंक मार्ग को फोरलेन बनाने और चौक से ढमोला नदी रोड और जिला अस्पताल रोड के चौड़ीकरण का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को भेजा था।
लोक निर्माण विभाग ने करीब 13.82 करोड़ रुपये की कार्ययोजना बना कर शासन को भेजी थी। यह कार्ययोजना स्वीकार कर ली गई है। इस निर्माण कार्य के लिए धनराशि भी जारी कर दी गई। अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क के चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
दोनों ओर 300-300 मीटर तक सड़कें चौड़ी होंगी
डॉ आंबेडकर चौक से ढमोला लिंक मार्ग मंगलनगर और जिला अस्पताल रोड पर निर्माण कार्य होगा। दोनों ओर 300-300 मीटर दूरी तक सड़कों का चौड़ीकरण करके डिवाइडर बना कर फोरलेन बनाया जाएगा। मंगलनगर तिराहे तक मार्ग चार लेन बनेगा।
-- -- -- -- --
इनसेट-
नदी पुल से सपना टॉकीज तक बनेगा लिंक मार्ग
सहारनपुर। शहर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि मंगलनगर तक मार्ग फोर लेन बनाया जाएगा। ढमोला नदी पुल पर इसी मार्ग से एक लिंक मार्ग नदी के किनारे सपना टॉकीज तक बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव बना कर स्मार्ट सिटी को भेजा गया है। यह लिंक मार्ग सपना टाॅकीज और राकेश सिनेमा के बीच ढमोला नदी पर निर्माणाधीन पुल पर जाकर मिलेगा। जिससे आवागमन आसान होगा।
-- -- -- -- -
इनसेट-
यह मिलेगा लाभ
डॉ. आंबेडकर चौक से मंगलनगर तिराहे तक मार्ग के चार लेन बनाए जाने से मंगलनगर, बेरीबाग, ज्वालानगर, लिंक रोड के निवासियों को इसका लाभ मिलेगा। मार्ग चौड़ा और डिवाइडर युक्त होगा। जिससे आने और जाने के रास्ते अलग होंगे। जिससे हादसों पर अंकुश लगेगा और जाम की समस्या कम होगी। देहरादून रोड से इस मार्ग से होकर नवाबगंज-जेल चुंगी रोड और बेहट रोड पर आसानी से पहुंचा जा सकेगा। ढमोला नदी पर सपना व राकेश सिनेमा घरों के बीच पुल बनने से बेहट रोड का यातायात बिना नेहरु मार्केट, घंटाघर जाए सीधे देहरादून चौक और डॉ. आंबेडकर चौक होकर देहरादून रोड पर पहुंचेगा। इससे घंटाघर पर यातायात का दबाव कम होगा और जाम से भी राहत मिलेगी।
-- -- -- -- -- -
वर्जन
-- डॉ आंबेडकर चौक से ढमोला नदी और जिला अस्पताल रोड पर दोनों ओर सड़कें 300-300 मीटर तक चौड़ी करके डिवाइडर बनाए कर फोर लेन बनाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। अप्रैल में इसके निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
- बालेंद्र, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग