{"_id":"616f17286078474cd378c7db","slug":"the-road-built-by-the-municipal-corporation-was-broken-in-two-days-saharanpur-news-mrt56137434","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में ही टूट गई नगर निगम द्वारा बनाई गई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में ही टूट गई नगर निगम द्वारा बनाई गई सड़क
विज्ञापन
पुरानी चुंगी से नुमाईशकैंप बनते ही टूटने लगी और बजरी पर फिसलकर गिरते बाईक सवार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा बनाई गई सड़क दो ही दिन में टूट गई। सड़क निर्माण में लगी बजरी उखड़कर बिखरी हुई है, जिन पर दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क पर चलना दूभर है, मगर इस ओर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सड़क पुरानी चुंगी से भारत माता चौक नुमाइश कैंप तक बनाई गई है। करीब तीन दिन पहले ही सड़क बनकर तैयार हुई है, मगर बनने के दो दिन बाद ही सड़क की बजरी उखड़कर फैल गई। दो दिन से बजरी उखड़ी हुई है, जिस पर ब्रेक लगाते ही या रेस बढ़ाते ही दुपहिया वाहन फिसल रहे हैं। मंगलवार को महाराज सिंह कॉलेज के सामने एक स्कूली बच्चे की साइकिल फिसली जिसमें बच्चा चोटिल हो गया। इसके बाद माधोनगर की साइड स्थित कंपनी बाग के गेट के सामने एक ई रिक्शा के अचानक रुकने से पीछे बाइक पर चल रहे युवकों ने जैसे ही ब्रेक लगाए तो बाइक फिसल गई, जिससे दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय निवासी राजेश, विनीत और पंकज ने बताया कि दो दिन से बाइक सवार लगातार गिर रहे हैं। खास बात यह है कि बजरी उखड़ने से दो दिन से सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
90 लाख रुपये में छोड़ा गया था ठेका
निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क लंबे समय से जगह-जगह से टूटी थी, जिसके निर्माण की मांग उठ रही थी। बीते दिनों सड़क निर्माण का ठेका 90 लाख रुपये में छोड़ा गया था। सड़क की लंबाई करीब 500 मीटर है।
विज्ञापन
पुरानी चुंगी से नुमाइश कैंप तक की सड़क का निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। सड़क टूटने की वजह बारिश रही है। साथ ही वाहनों की अधिक आवाजाही की वजह से भी सड़क टूटी है। उखड़ी बजरी को साफ कराकर सड़क को दोबारा बनवाया जाएगा।
- कैलाश सिंह, मुख्य अभियंता (निर्माण) नगर निगम

पुरानी चुंगी से नुमाईशकैंप बनते ही टूटने लगी- फोटो : SAHARANPUR