फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The revolutionaries were mass hanged on the Peepal tree

पीपल के पेड़ पर क्रांतिकारियों को दी थी सामूहिक फांसी--

Sun, 09 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The revolutionaries were mass hanged on the Peepal tree
डॉ. वीरेंद्र आजम। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान के साथ देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए जो अंतिम लड़ाई लड़ी गई, उसे नाम दिया गया था अगस्त क्रांति। इसकी शुरूआत हुई थी नौ अगस्त 1942 को। यह दिवस हमें याद दिलाता है उन अमर शहीदों के बलिदान की, जिन्होंने अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश को आजादी दिलवाई और आज हम आजाद देश में चैन की सांस ले पा रहे हैं। ऐसे ही बलिदानियों में असंख्य ऐसे क्रांतिकारी भी शामिल रहे, जो अब तक गुमनाम हैं लेकिन ब्रिटिश हुकू मत द्वारा उनके साथ किए गए जुल्मों की गवाही आज भी कुछ स्थल देते हैं।
विज्ञापन

इन्हीं में शामिल है शहर के लोहा बाजार में स्थित वर्ष 1857 के अमर शहीदों का वह स्मारक, जो आज भी असंख्य क्रांतिकारियों के बलिदान का गवाह है। इस लोहे बाजार का नाम पहले शहर के ही स्वतंत्रता सेनानी रहे ललिता प्रसाद अख्तर के नाम से ललिता प्रसाद अख्तर बाजार भी रहा। शहीद स्मारक समिति से जुड़े डॉ. वीरेंद्र आजम और पंडित जयनाथ शर्मा बताते हैं कि ब्रिटिश शासन में आजादी के आंदोलन में शामिल असंख्य लोगों को सरेआम सामूहिक फांसियां भी दी गई हैं। ऐसा ही यहां पीपल के पेड़ पर हुआ था। अंग्रेजी हुकू मत के खिलाफ आवाज उठाने वाले असंख्य लोगों को इसी पेड़ पर सामूहिक फांसी दी गई। इसी स्मारक स्थल पर हर वर्ष नौ अगस्त क्रांति दिवस और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर अमर शहीदों को नमन किया जाता है।
विज्ञापन

बताते हैं कि इन शहीदों को कई दिन तक पेड़ पर लटकाया जाता था। इसके पीछे मंशा यही थी कि इन्हें देखकर लोगों में और भय बढ़े और डरें। शहीद स्मारक की देखरेख में मुख्य भागीदार पंडित वासुदेव निर्मोही बताते हैं कि इन क्रांतिकारियों का बलिदान तो और भी महत्वपूर्ण था क्योंकि वे आज भी गुमनाम हैं जबकि आजादी की जंग में उनकी प्रमुख भूमिका रही। लोहे बाजार के अलावा चौकी सराय और शहीद गंज में भी कुछ क्रांतिकारियों को ऐसी सामूहिक फांसी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नहीं रहा वह पीपल का पेड़
- समिति से जुड़े पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक वह पीपल का पेड़ तो अब नहीं रहा जहां बलिदानियों को फांसी दी गई थी। लेकिन स्मारक स्थल के पास अब एक वटवृक्ष जरूर है। समिति के मुताबिक गुमनाम बलिदानियों का विवरण जुटाने के तमाम प्रयास किए गए हैं। मगर वे भी अभी उपलब्ध नहीं हो सके हैं।
इसी स्मारक स्थल के सामने होती थी कोतवाली
- यह भी बताते हैं कि क्रांति के दौर में ही इसी स्मारक स्थल के सामने दायीं ओर नगर कोतवाली हुआ करती थी। अब यह कोतवाली यहां नहीं है। इसकी जगह अब यहां मिष्ठान और लोहे के कारोबार से जुड़ी दुकानें बन गई हैं।

सर उठाकर चलने वाले, सर झुका सम्मान से....
- इस शहीद स्मारक के शुरूआत में लिखी पंक्तियां ही यह एहसास कराती हैं कि इन क्रांतिकारियों के बलिदान का हर कोई सम्मान करें। यहां से गुजरने वाला शख्स नमन करे। ये पंक्तियां इस तरह हैं- उनका यह स्मारक है, जो खेले हैं अमने प्राण से, सर उठाकर चलने वाले सर झुका सम्मान से।

पंडित वासुदेव निर्मोही।

पंडित वासुदेव निर्मोही।- फोटो : SAHARANPUR

पंडति जयनाथ शर्मा

पंडति जयनाथ शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मार्क

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मार्क- फोटो : SAHARANPUR

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मार्क

लोहा बाजार स्थित शहीद स्मार्क- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed