फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The remaining books will reach the schools by November 3

तीन नवंबर तक विद्यालयों में पहुंच जाएंगी शेष किताबें

Wed, 26 Oct 2022 08:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
The remaining books will reach the schools by November 3
एक अप्रैल से संचालित है सत्र, विद्यार्थियों के हाथ तो दूर जनपद तक में नहीं पहुंचीं शत-प्रतिशत किताबें
विज्ञापन

जनपद स्थित 1438 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 2.21 लाख विद्यार्थी पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को मिलने वाली किताबें तीन नवंबर तक विद्यालयों में पहुंच जाएंगी। अभी तक करीब 95 फीसदी किताबें जनपद में पहुंची हैं। शेष पांच फीसदी किताबें 26 अक्तूबर को जनपद में पहुंच गई हैं। इन्हें नुमाइश कैंप स्थित स्ट्रांग रूम में रखवाया है।
जनपद में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित 1438 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें कक्षा एक से आठ तक के 2.21 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन विद्यार्थियों के साथ ही राजकीय एवं एडेड माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को भी किताबें सरकार की ओर से दी जाती हैं।
विज्ञापन

विद्यालयों में सत्र एक अप्रैल से चल रहा है, लेकिन किताबें सत्र शुरू होने के पांच महीने बाद मिलना शुरू हुई हैं। हैरानी की बात यह है कि अक्तूबर खत्म होने को है और अभी तक विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम में शामिल सभी किताबें नहीं मिल सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कुल 17.22 लाख किताबें पहुंचनी थी। जिनमें से अभी तक करीब 95 फीसदी ही किताबें पहुंची हैं। जिनमें से बड़ी संख्या में किताबें बीआरसी और यूआरसी में बंद हैं। इनका भी शत-प्रतिशत वितरण नहीं हो सका है। शेष पांच फीसदी किताबें बुधवार को पहुंची हैं।

जिला समन्वयक कृपाल मलिक का कहना है कि बुधवार को आई किताबों का सोमवार को सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद उक्त किताबों को ब्लॉक स्तर पर भेजा जाएगा। दावा किया जा रहा है कि तीन नवंबर तक शत-प्रतिशत किताबें विद्यालयों में पहुंच जाएंगी। वहां प्रधानाध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed