{"_id":"68851f33a926706f6d09ad04","slug":"the-religious-places-and-houses-which-were-obstructing-the-construction-of-the-bridge-were-demolished-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-154912-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुल निर्माण में बाधा बन रहे धर्मस्थल और मकानों को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुल निर्माण में बाधा बन रहे धर्मस्थल और मकानों को किया ध्वस्त
Sun, 27 Jul 2025 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
ढमोला नदी क्षेत्र में बने अवैध कब्जों को ध्वस्त करती निगम की जेसीबी,स्रोत निगम
सहारनपुर। ढमोला नदी के निर्माण में बाधा बन रहे धर्मस्थल और अन्य निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया। इस दौरान नगर निगम और तहसील के अधिकारियों के साथ ही भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत ढमोला नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। पुल का स्ट्रक्चर बनकर डेढ़ साल से तैयार है, लेकिन अतिक्रमण के चलते दोनों ओर के संपर्क मार्ग अधूरे हैं। करीब पांच महीने पहले भी कब्जा कर बनाए गए धार्मिक स्थल को हटवाया गया था। दूसरी ओर भी इसी तरह एक धार्मिक स्थल और कुछ मकान बने हुए थे। इसकी जांच सदर तहसील के अधिकारियों ने की तो निर्माण अवैध रूप से बने पाए गए। वहां रह रहे लोगों के पास जमीन के मालिकाना हक संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। जांच में पता चला कि भूमि सरकारी विभाग के नाम है। तहसील की रिपोर्ट के बाद नगर आयुक्त शिपू गिरि ने अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे।
शनिवार को अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता जनकपुरी पुलिस के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा। टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई, जबकि उन्हें एक दिन पहले ही जगह खाली कर देने को कह दिया गया था। कुछ लोगों ने तो अतिक्रमण हटा लिया था, लेकिन कई लोग वहीं जमे हुए थे। जेसीबी की मदद से धार्मिक स्थल सहित सभी निर्माणों को ध्वस्त कराया गया। कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें शांत कर दिया। इस दौरान स्मार्ट सिटी सहारनपुर के जीएम दिनेश सिंघल, प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र सिंह, निगम के संपत्ति सुरक्षा अधिकारी हरि प्रकाश कसाना, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग और प्रवर्तन दल मौजूद रहा।