फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The rain still hinders the candidates to run

बारिश बनी बाधा फिर भी दौड़ लगाने पहुंचे अभ्यर्थी

Tue, 07 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The rain still hinders the candidates to run
पुलिस लाइन में भर्ती के लिये पहुंचे अभ्यर्थी - फोटो : SAHARANPUR
बारिश बनी बाधा फिर भी दौड़ लगाने पहुंचे अभ्यर्थी
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में सोमवार से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच मंगलवार को भी अभ्यर्थी पुलिस भर्ती में दौड़ के लिए पुलिस लाइन मैदान में पहुंचे। बारिश की बाधा के बावजूद बागपत और बिजनौर जिलों से 181 अभ्यर्थी दौड़ लगाने के लिए आए। कुल 182 युवाओं का दौड़ के लिए पंजीकरण था। इनमें से केवल एक अभ्यर्थी ही अनुपस्थित रहा। अन्य दिनों की अपेक्षा कम अभ्यर्थी होने के कारण दोपहर से पहले ही दौड़ करा ली गई।
गत 28 दिसंबर से पुलिस भर्ती प्रक्रिया चल रही है। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत इसे सात जनवरी तक पूरा होना था। मगर कुछ अभ्यर्थियों की प्रक्रिया अधर में लटकने के कारण उनकी दौड़ अभी कराई जा सकती है। बता दें कि इस भर्ती में अब तक बागपत, बिजनौर, इटावा, हापुड़ से लेकर अन्य कई जिलों के लोगों ने शिरकत की है। इसमें बीच में चार दिन छोड़कर बाकी दिनों में 500 से अधिक अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया है।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया की निगरानी कर रहे सीओ सदर रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बारिश से कुछ परेशानी जरूर रही, मगर भर्ती प्रक्रिया को रोका नहीं गया है। मंगलवार को अभ्यर्थी भी कम रहे। इसके चलते उन्हें जल्द कवर कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed